Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

गुरुद्वारा परिसर में झाड़ू लगाकर ‘पंज प्यारे’ बयान पर हरदा ने किया प्रायश्चित

  • श्रद्धालुओं के किए जूते साफ

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, शनिवार, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर)। उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने अपने ‘पंज प्यारे’ वाले अपने बयान के लिए गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में झाड़ू लगाकर और श्रद्धालुओं के किए जूते साफ कर गलती का प्रायश्चित किया। उनका कहना था कि उनकी मंशा किसी की तुलना पंज प्यारों से करने की नहीं थी।

बीते मंगलवार को हरीश रावत ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और कार्यवाहक अध्यक्षों के लिए पंज प्यारे शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद विवाद तेज हो गया था। विपक्षी दलों ने रावत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

शिरोमणि अकाली दल ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के आरोप में रावत के खिलाफ मामला दर्ज करने की माँग तक कर डाली थी। हालाँकि अगले ही दिन बुधवार को रावत ने पंजाब भवन में पत्रकारों से बातचीत में अपने बयान को लेकर माफी माँगते हुए कहा था कि उन्होंने गलती की है।

वे अपनी गलती के लिए माफी माँगते हैं और वह अपने राज्य उत्तराखंड में गुरु के घर में झाड़ू लगाकर अपनी इस गलती का प्रायश्चित करेंगे। इसके बावजूद प्रदेश के कई हिस्सों में हरीश रावत के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं।

शुक्रवार को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के साथ नानकमत्ता पहुँचे हरीश रावत ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में झाड़ृ लगाई और संगत का जोड़ा साफ कर अपने गलती का प्रायश्चित किया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत की ओर से पंज प्यारों के बयान पर माफी माँगने पर गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा का साथ मिला है।

बिंद्रा का कहना है कि इस बात को अब कुछ राजनीतिक दलों की ओर से अपने-अपने ढंग से उछाला जा रहा है, जो गलत है। नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि चुनाव के दिनों में इस बात को तूल देकर उछालना और आगे बढ़ाते रहना राजनीतिक उद्देश्य ही माना जाएगा।

उन्होंने सभी लोगों से निवेदन किया कि इस बात को अब यहीं समाप्त कर देना चाहिए। हरीश रावत ने सिख समाज के लिए बहुत से कार्य किए हैं, उनका सम्मान किया जाना चाहिए। यही सिख सिद्धांतों के अनुकूल और समुदाय के हित में रहेगा। उन्होंने अनजाने में कहे अपने शब्दों के लिए क्षमा याचना की है।

बिंद्रा ने कहा कि वर्ष 2013 में उत्तराखंड में भारी वर्षा से आई बाढ़ के दौरान हरीश रावत ने श्री हेमकुंड साहिब के क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग के नवनिर्माण, क्षतिग्रस्त राजमार्ग, राष्ट्रीय मार्ग की मरम्मत के कार्यों के साथ साथ गोविंद घाट व गोविंद धाम और जोशीमठ में फंसे यात्रियों के लिए प्रसंशनीय कार्य किया था। उस वक्त उन्होंने बड़े धैर्य व निष्पक्ष सेवा भाव से इन कार्यों को करवाया था।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!