Breaking News :
>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हल्द्वानी वर्कशॉप लाइन में चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी, ५ फ़रवरी २०२० (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के आदेशों के क्रम में प्रशासन द्वारा बुद्धवार को शहर के वर्कशाॅप लाईन में फुटपाथ व सड़क अतिक्रमण कर लगाये गये फड़ व ठैले हटाने की कार्यवाही अपर जिलाधिकारी प्रशासन कैलाश सिंह टोलिया के नैतृत्व में सम्पन्न हुई। लगभग तीन घण्टे चली इस कार्यवाही में तिकोनिया वर्कशाॅप लाईन में फुटपाथ व सड़क पर फड़, ठैले लगाने वालों में खलबली़ मच गई। कई अतिक्रमणकारी अपना सामान लेकर भागते नज़र आये। प्रशासनिक अफसरों ने टीम के साथ जेसीबी के जरिये कच्चे कब्जे हटाये और खाने पीने वाले ठैलों का सामान भी जब्त कर लिया। एकाएक हुई इस कार्यवाही से ठैले वालों व दुकानदारों में हड़कम्प मच गया।
एडीएम कैलाश टोलिया के नैतृत्व में नगर निगम व पुलिस टीम ने बुद्धवार को तिकोनिया स्थित वर्कशाॅप लाईन में फुटपाथ व सड़क पर कब्जा कर फड़, ठैले लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने एक सिरे से फुटपाथ पर खड़े ठैलों को जेसीबी के जरिये नस्तो-नाबूद कर जब्त कर लिया। अभियान में दर्जनों फड़ व ठैले हटाये गये। अभियान के दौरान नगर से सटे वन महकमें की ओर वाले फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने पर विशेष कार्यवाही की गयी। चलती हुई कार्यवाही को देख कर बहुत से ठैले वालों ने खुद ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। एडीएम श्री टोलिया ने बताया कि फुटपाथ आदि स्थानों पर ठैले लगाने से जहाॅ गन्दगी हो रही थी, वहाॅ अतिक्रमण की वजह से यातायात भी बाधित हो रहा था। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी को इस अतिक्रमण के बारे में शिकायतें मिल रहीं थी। जिसके मद्देनज़र जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्यवाही की गयी है।

अभियान के दौरान नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ० मनोज काण्डपाल, कर अधीक्षक पूजा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा के अलावा वन महकमें के अधिकारी व भारी पुलिस बल भी मौजूद था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!