Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

एटीआई में आयोजित 14वीं आधारभूत प्रशिक्षण कार्यशाला कुशलतापूर्वक हुई सम्पन्न

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल, 13 मार्च 2020 (सूचना)। एटीआई में आयोजित 14वीं आधारभूत प्रशिक्षण कार्यशाला कुशलतापूर्वक सम्पन्न हुई। प्रशिक्षण कार्यशाला में राजस्व सेवा, पुलिस सेवा, वित्त सेवा, शहरी विकास आदि सेवाओं के 45 प्रशिक्षुओं को 12 साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यशाला निदेशक एटीआई श्री राजीव रौतेला के निर्देशन में सम्पनन हुई। इस अवसर पर मुख्या अतिथि उजाला निदेशक डाॅ० जी.के. शर्मा ने राज्य में पलायन, बाल विवाह, लिंगानुपात, ह्यूमन ट्रेफिकिंग के साथ ही विभिन्न पहलुुओं पर प्रशिक्षुओ का मार्गदर्शन किया तथा महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर मुख्य मुख्य अतिथि उजाला निदेशक डाॅ० जी.के. शर्मा ने राज्य में पलायन, बाल विवाह, लिंगानुपात, ह्यूमन ट्रेफिकिंग के साथ ही विभिन्न पहलुुओं पर प्रशिक्षुओ का मार्गदर्शन किया तथा महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता, निष्पक्षता, समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने को कहा।

[box type=”shadow” ]”देश सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास की किरणें आसानी से पहुॅचाने के लिए सभी अधिकारी मानव सेवा के रूप में अपनी बेहतर सेवाऐं दें। राजकीय सेवाओं में आने पर सभी प्रशिक्षुओं का आर्थिक एवं सामाजिक भविष्य सुरक्षित है। सभी अधिकारी अनाधिकृत अपेक्षाओं एवं चेष्टाओं का परित्याग करते हुए सामाजिक उत्थान हेतु दी जा रही विभिन्न जिम्मेदारियों को समझते हुए उनका कुशलता से निर्वहन करें। हमारा मुख्य कार्य एवं दायित्व जनता की सेवा तथा न्याय सम्मत कार्य होना चाहिए। किसी अधिकारी में अहंकार भाव है तो वह सही प्रकार से मानव सेवा नहीं कर सकते हैं। सही तरीके से जन सेवाओं के लिए अहंकार को त्यागना होगा। मानवता के प्रति दयाभाव रखें तथा अस्मिता को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को किसी भी दशा में माफ न करें और ऐंसे व्यक्तियों के तुरन्त कानूनी कार्यवाही अमल में लायें। सभी अधिकारियों में ‘रूल ऑफ़ लो’ होना चाहिए, ‘रूल ऑफ़ पर्सन’ नहीं होना चाहिए।…………… मुख्य अतिथि उजाला निदेशक डाॅ० जी.के. शर्मा[/box]

निदेशक एटीआई एवं मण्डलायुक्त श्री राजीव रौतेला ने प्रशिक्षुओं को मार्ग-दर्शित करते हुए कहा कि सभी प्रशिक्षु अपने-अपने कार्य क्षेत्रों बेहतर जनहित में पूरी तन्मयता, निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं कुशलता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि टीम भावना के बिना गुड गर्वेन्स को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। सभी प्रशिक्षु अपने कार्यों से सम्बन्धित अन्य रेखीय विभागों के साथ समन्वय से कार्य करें ताकि जनता को आसानी से बेहतर सेवाएं प्राप्त हो सकें। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि जो कुछ प्रशिक्षण में सिखाया गया है उसका उपयोग बेहतर जनहित के लिए अपने कार्य क्षेत्र में करें। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को जनहित में संवेदनशील सेवक बनकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक डाॅ० मधुकर पराग धकाते द्वारा भी प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन किया गया।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक एटीआई नवनीत पाण्डे ने प्रशिक्षण कार्यशाला में दिए गए प्रशिक्षण एवं संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में, प्रशिक्षु हिमांशु कफल्टिया, स्मिता, आलोक उनियाल ने प्रशिक्षण के दौरान अकादमी द्वारा कराये गये ग्रामीण क्षेत्रों तथा विभिन्न भारतीय संस्थानों के भ्रमण, विभिन्न महानुभावों के साथ चर्चा के साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में अपने विचार रखते हुए अकादमी में किए गए नवाचारी कार्यों के लिए अकादमी स्टाॅफ का आभार व्यक्त किया।

[box type=”shadow” ]

प्रशिक्षण के दौरान निदेशक पदक के रूप में प्रशिक्षु कुमकुम जोशी को स्वर्ण पदक, अनुराग मलिक को रजत पदक तथा तनवीर सिंह मारवाह को कांस्य पदक, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर नवाजा गया। इसके साथ ही विभिन्न गतिविधियों में स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को भी पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किाय गया।

 

[/box]

कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक दीपक पालीवाल, उप निदेशक पूनम पाठक, रेखा कोहली, निदेश राणा, गीता काण्डपाल, मीनू पाठक आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!