Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने किया अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित जी.जी.आई.सी. तल्लीताल का विधिवत शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जुलाई 2021, शुक्रवार, नैनीताल (सूचना)। विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने शुक्रवार को अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तल्लीताल का विधिवत शुभारंभ किया। अटल उत्कृष्ठ विद्यालय में चयनित राजकीय बालिका इंटर कालेज अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त होने के कारण विद्यालय में अंग्रेजी शिक्षा मिलने से निर्धन परिवार के बच्चे भी अंग्रेजी भाषा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर पायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चयनित 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालय हैं, 797 पदों की आवश्यकता है, इस आवश्यकता की पूर्ति हेतु विभाग के 3950 टीचरों ने आवेदन किया है जिनकी स्क्रीनिंग 15 जुलाई को होगी, जिससे अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को योग्य शिक्षक प्राप्त होंगे।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तराखंड बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता मिलने से विद्यालय में अब स्मार्ट क्लासेस के अलावा अन्य अत्याधुनिक पद्धति से जुड़ी शिक्षा प्रदान की जाएगी

विद्यालय को जनता को समर्पित करते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि प्रदेश में चयनित 190 अटल उत्कृष्ठ विद्यालय निर्धन परिवार के बच्चों के सर्वांगीण विकास में बेहद सहायक सिद्ध होंगे बच्चों को प्रशिक्षित शिक्षकों की ओर से उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिलेगी जिससे उत्तराखंड में शिक्षा के नए उच्च मापदंड स्थापित होंगे। प्रदेश सरकार, राज्य में सभी को समान अवसर प्रदान करने, सबको शिक्षा अच्छी शिक्षा प्रदान करने, शैक्षणिक कार्यों में उत्कृष्टता लाने शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने और शिक्षा के उन्नयन के लिए कार्य कर रही है। जिसके परिणाम स्वरूप ही नीति आयोग की सर्वे में राज्य उत्कृष्ठ शिक्षा की दिशा में चैथे पायदान पर पहुँच गया है किंतु सरकार का लक्ष्य इसे पहले पायदान पर पहुचाने का है।

उन्होंने कहा कि हम नई शिक्षा नीति का आकलन करते हुए अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा 5 तक मातृ भाषा में पढ़ायेंगे तथा कक्षा 6 से शतप्रतिशत अंग्रेजी माध्यम में पढ़ायेंगे।  नीति आयोग के सर्वे के अनुसार उत्कृष्ठ शिक्षा देने की दिशा में राज्यचैथे पायदान पर है सरकार का लक्ष्य पहले पायदान पर पहुॅचाने का है। उन्होंने कहा कि जो माध्यमिक स्कूल सीबीएसई मानकों को पूरा करते हैं, उनको द्वितीय चरण में अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में लेंगे। आने वाले टाइम में कम से कम पाॅच सौ विद्यालय और बनायेंगे। प्रत्येक अटल उत्कृष्ट विद्यालय के साथ साथ पाॅच-पाॅच प्राथमिक विद्यालय भी लिये हैं ताकि उनके बच्चें यहाॅ पड़ने आये। द्वितीय चरण में पाॅच सौ अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के साथ साथ 2500 प्राथमिक विद्यालय भी लिये जायेंगे।

मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि उत्तराखण्ड के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो, इसके लिए शिक्षकों को अहम भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को विकास के मानकों के अनुसार आगे बढ़ाने में सभी को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। कोविड-19 के कारण आॅफ लाईन एडमिशन नहीं हो पाने के कारण आज आॅनलाइन एडमिशन पोर्टल educationportal.uk.gov.in का भी शुभारंभ करने के साथ ही विद्यालय में स्थापित माॅ सरस्वती की प्रतिमा का भी अनावरण किया।

इस अवसर पर मंत्री अरविंद पांडे ने विद्यालय में पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। इसके साथ ही श्री पाण्डेय ने अटल उत्कृष्ट विद्यालयों- शहीद बहादुर सिंह मटियाली राजकीय आदर्श इण्टर काॅलेज पतलोट,जीआईसी भीमताल, जीआईसी ढ़ोकाने, जीआईसी जितुआ पीपल का भी शुभारंभ किया।

क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने कहा कि अंग्रेजी आज के दौर में बुनियादी आवश्यकता है। ग्रामीण अंचलों में सरकारी विद्यालयों के बच्चों का सामान्य ज्ञान काफी अच्छा होता है परन्तु जब कम्यूनिकेशन स्किल की बात आती है तो कहीं न कहीं ग्रामीण अंचलों के बच्चें पीछे हैं। ग्रामीण अंचलों के बच्चें भी प्राईवेट स्कूलों के बच्चों की तरह कम्यूनिकेशन स्किल एवं अंग्रेजी भाषा में भी आगे रहें। उन्होंने कहा कि जिस सपने के साथ इस योजना की आधार शिला रखी जा रही है। उस लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षों को अपनी पूरी तन्मयता से मुख्य भूमिका निभानी होगी।

ब्लाॅक प्रमुख हरीश बिष्ट ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियाॅ दी तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी प्रतीक जैन, राज्य अपर परियोजना निदेशक डाॅ.मुकुल सती, अपर निदेशक रघुनाथ आर्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, उप निदेशक खेल अखतर अली, प्रधानाचार्या सावित्री दुग्ताल, सभासद तारा राणा, गज़ाला कमाल सहित विश्वकेतु वैद्य, अरविन्द पडियार, आनन्द सिंह बिष्ट, दीपिका बिनवाल, हरीश भट्ट, पीसी साह, रोहित भाटिया, रेखा आर्या, राधा तोलिया, आयूष भण्डारी, सलमान जाफरी आदि उपस्थित थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.