Breaking News :
>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान>>मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ>>शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी>>महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया>>‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये>>सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी>>15 अक्टूबर तक बदलेगी सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर, ड्रोन-सैटेलाइट से होगी अवैध निर्माण पर नजर>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डखेल-जगतदेहरादून

प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनाया जायेगा कम से कम एक खेल का मैदान

स्थानीय युवाओं की निखरेंगी खेल प्रतिभा :रेखा आर्या

खेल मैदानों के निर्माण का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को है निखारना, शासनादेश जारी कर दी गई रियायतें : रेखा आर्या

सरलीकरण,समाधान और निराकरण के धेय वाक्य पर सरकार कर रही कार्य,खेल व खिलाड़ियो के हितों के लिए ले रहे अहम फैसले : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। राज्य में खेल मैदानों और मिनी स्टेडियमो के निर्माण के लिए साशन स्तर पर मानकों का निर्धारण कर दिया गया है जिसके लिए जिओ भी जारी हो चुका है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में खेल और मिनी स्टेडियमों के बाबत साशन स्तर पर पत्राचार किया गया था।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरलीकरण,समाधान और निराकरण के धेय वाक्य पर लगातार आगे बढ़ रही है।

खेल मंत्री ने बताया कि जारी हुए जिओ के अनुसार खेल मैदान की भूमि युवा कल्याण विभाग के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज की जानी चाहिए। भूमि निजी दानदाताओं द्वारा दान के रूप में अथवा ग्राम समाज / नजूल या अन्य राज्य सरकार के स्वामित्व की भूमि का आवंटन युवा कल्याण विभाग के नाम सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी द्वारा निःशुल्क किया जाएगा। निजी दानदाताओं द्वारा दी गई भूमि की रजिस्ट्री पर होने वाला व्यय विभाग द्वारा स्वयं वहन किया जाएगा।वहीं किसी शासकीय विभाग, प्राधिकरण, राजकीय / शासकीय सहायता प्राप्त संस्थान / विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय / महाविद्यालय की भूमि पर संबन्धित संस्था / विभाग के अनापत्ति प्रमाण पत्र के साथ खेल मैदान का निर्माण प्रस्तावित किया जा सकता है। अन्य प्रकार की भूमि होने पर युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तान्तरण होने के पश्चात ही खेल मैदान का निर्माण प्रस्तावित किया जाएगा।

खेल मैदान की कुल लागत रू० 42 लाख 50 हजार रुपये होगी जिसमे जिलाधिकारी की संस्तुति के आधार पर भूमि के कटान, समतलीकरण, भरान एवं रिटेनिंग वॉल के निर्माण हेतु12. 50 लाख रुपये की धनराशि की सीमा तक तय की गई है वही 5 लाख रुपये तक कि धनराशि खेल उपकरणों के लिए रखी गई है।

खेल मंत्री ने कहा कि खेल मैदान में दौड़, लम्बीकूद एवं ऊंचीकूद, थ्रो पर आधारित खेल, खो-खो, कबड्डी, वालीबाल, फुटबाल, बास्केटबाल, पुशअप, चिनअप, ताईक्वांडो, बाक्सिंग आदि सुविधाएँ उपलब्ध कराई जायगी। युवाओं के विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण हेतु 01 खेल प्रशिक्षक खेल विभाग द्वारा निर्धारित मानदेय के आधार पर तैनात किया जाएगा जिसका मानदेय का भुगतान युवा कल्याण विभाग की जिला योजना से किया जाएगा तथा तैनात अंशकालिक प्रशिक्षक को एक से अधिक खेल मैदानों में प्रशिक्षण का दायित्व दिया जा सकता है।

वहीं मिनी स्टेडियम के निर्माण की जानकारी देते हुए खेल मंत्री ने बताया कि मिनी स्टेडियम के निर्माण हेतु कुल 70 लाख रुपये की धनराशि रखी गई है जिसमे उपकरणों की खरीद के लिए भी राशि सुनिश्चित की गई है।वहीं मिनी स्टेडियम में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण हेतु कम से कम 01 खेल प्रशिक्षक खेल विभाग द्वारा निर्धारित मानदेय के आधार पर तैनात किया जाएगा, जिसके मानदेय का भुगतान युवा कल्याण विभाग की जिला योजना से किया जाएगा तथा तैनात अंशकालिक प्रशिक्षक को एक से अधिक मिनी स्टेडियमों में प्रशिक्षण का दायित्व दिया जा सकता है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं विभागीय व्यायाम प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण कार्यों का पर्यवेक्षण नियमित रूप से किया जाएगा, आवश्यकतानुसार उक्त मिनी स्टेडियम में खेल विशेष के प्रशिक्षण हेतु खेल विभाग के माध्यम से अस्थाई खेल प्रशिक्षक भी तैनात किया जा सकेगा।मिनी स्टेडियम के रख-रखाव का मुख्य दायित्व इस स्टेडियम में नियुक्त खेल प्रशिक्षक का होगा और प्रत्येक वर्ष आवश्यकतानुसार टूट-फूट एवं खेल उपकरणों हेतु प्रतिवर्ष रु० 10 हजार जिला योजना से उपलब्ध कराया जाएगा।

खेल मंत्री ने कहा कि खेल मैदान और स्टेडियम निर्माण का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना, युवाओं में खेल प्रतिस्पर्धा, विभिन्न शासकीय / अशासकीय विभागों की भर्ती में निर्धारित शारीरिक परीक्षा की तैयारी हेतु स्थल उपलब्ध कराना है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 01 खेल मैदान बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!