Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी की बेरोजगार युवाओं को आश्वस्त किया, बोले – “हमें अपने बेटे-बेटियों के आज और कल की चिंता”

“दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा” : मुख्यमंत्री

राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति से कोई समझौता नहीं करने पर दृढ़ संकल्पित : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर 2022, गुरूवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को आश्वस्त किया कि भर्ती परीक्षाओं में कोई विलंब नहीं होगा। सरकार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में लंबित परीक्षाओं को राज्य लोक सेवा आयोग अथवा अन्य एजेंसियों से कराने जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे भाई-बहन जो परीक्षार्थी हैं, उनकी परीक्षाओं में कोई विलंब न हो। साथ ही उनकी रोजगार की आशा, निराशा में न बदले, इसके लिए लंबित परीक्षाएं कराने का समाधान निकाला जा रहा है। यूकेएसएसएससी की अर्हता के आधार पर ही इन पदों को भरने के लिए लोक सेवा आयोग अथवा अन्य संस्थाओं से भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने के लिए जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति से कोई समझौता नहीं करने पर दृढ़ संकल्पित है। कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश के ईमानदार और परिश्रमी युवाओं के साथ सरकार अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम इससे आगे के लिए भी एक नजीर बनाना चाहते हैं, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो। क्योंकि, हमें अपने बेटे-बेटियों के आज और कल की चिंता है। उनके वर्तमान एवं भविष्य का सवाल है। हमें प्रदेश में ऐसा सिस्टम बनाना होगा कि भविष्य में कोई इस तरह का कृत्य करने की सोच भी न सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में मौजूदा वक्त में लगभग 12 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी थी। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के भर्ती प्रकरणों में पाई गई अनियमितताओं की जांच तेजी से चल रही है। साथ ही स्पीकर ने भी विधानसभा में की गई नियुक्तियों की जांच के बाबत उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!