Breaking News :
>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 सितम्बर 2021, शुक्रवार, नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं की सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए फिर सक्रिय हो गई है। एशोसिएशन ने इस मामले में मुख्यमंत्री दरबार में फिर से दस्तक दी।

गुरुवार शाम को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह रावत, महासचिव विकास बहुगुणा ने देहरादून में पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात की, फिर सीएम के निर्देश पर मुख्य सचिव एसएस संधू ने दोनों पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

महासचिव विकास ने बताया कि मुख्य सचिव के साथ बैठक में अत्याधुनिक बार भवन के लिए दो करोड़ रुपये जल्द जारी करने पर सहमति बन गई है। उन्होंने मुख्य सचिव को बार भवन की कमी की वजह से अधिवक्ताओं हो रही दिक्कतों को लेकर जानकारी दी।

अत्याधुनिक बार भवन में लाइब्रेरी, महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग रूम बनवाने, हाईटेक शौचालय, हाईकोर्ट के अनुरूप सुविधाएं होंगी। महासचिव के अनुसार हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण जारी है।

एसोसिएशन अध्यक्ष रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक बार भवन की मांग पर सहमति प्रदान की है। उम्मीद है शासन जल्द बजट जारी कर देगा। मुख्यमंत्री के हाथों ही इसका शिलान्यास कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट में करीब एक हजार अधिवक्ता हैं। इन अधिवक्ताओं के लिए बना बार भवन बहुत पुराना है। उसमें सुविधाएं भी ना के बराबर हैं। साथ ही अधिवक्ताओं के चेम्बर भी कम हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!