Breaking News :
>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

जनपद देहरादून में 20 दिसम्बर को आयोजित होने वाली सहायक कमाण्डेन्ट की परीक्षा में बनाए गए 28 परीक्षा केन्द्र

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 19 दिसम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 20 दिसम्बर 2020 को संघ लोक सेवा आयोग की केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल सहायक कमाण्डेन्ट (ए०सी०) परीक्षा 2020 की तैयारियों के सम्बन्ध में सैक्टर मजिस्ट्रेट, स्थानीय इन्पैक्टिंग अधिकारियों तथा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी ने परीक्षा से जुड़े समस्त अधिकारियों को लोक सेवा आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा को शान्तिपूर्ण, पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से सम्पादित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान में कोविड-19 की गाइडलाईन को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को सम्पादित करने तथा परीक्षा की गोपनीयता, विश्वसनीयता और प्रासंगिकता को बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान लोक सेवा आयोग से देहरादून शहर के सदस्य जितेन्द्र शर्मा ने भी उपस्थित सभी अधिकारियों को ब्रिफ करते हुए परीक्षा के दौरान ध्यान रखने योग्य जरूरी बातों को साझा किया तथा परीक्षा के समय से और पारदर्शिता से सम्पादित करने को कहा। 20 दिसम्बर को सहायक कमाण्डेन्ट की आयोजित होने वाली परीक्षा में जनपद देहरादून में 28 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें प्रथम पाली में परीक्षा 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में अपरान्ह 2 बजे से 5 बजे तक सम्पादित होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!