Breaking News :
>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल>>भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद>>पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित>>पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश>>पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम>>ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी>>गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़>>धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना>>मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना>>महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज>>ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार>>ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच>>कृष्ण भक्ति में सराबोर हुआ श्री सनातन धर्म मंदिर, छठी उत्सव में गूँजे राधे-राधे और हरे कृष्ण के जयकारे>>प्रहरी हिमालय>>लोक भवन में आयोजित हुआ ‘एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज’ कार्यक्रम>>भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
उत्तराखण्डपौड़ी गढ़वाल

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को किया सम्मानित 

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 4 सितम्बर 2024, कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बुधवार को कोटद्वार के नगर निगम स्थित सभागार में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की महिलाओं की सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवम् क्षेत्रीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने समारोह में 119 स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित कर उन्हें आर्थिक सहायता के चेक वितरण किए।

समारोह में, विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा, “स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत और समर्पण ने न केवल अपने परिवारों की स्थिति को बेहतर बनाया है, बल्कि समाज के अन्य वर्गों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है। इन समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही हैं, बल्कि समाज में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रही हैं।”

खण्डूडी ने कहा, “हमारी प्रदेश की महिलाएं आज आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही हैं। ‘स्वयं सहायता समूहों’ के माध्यम से उन्होंने न केवल अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है, बल्कि समाज में भी एक नई दिशा प्रदान की है।”उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उत्तराखंड सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है, जो उन्हें समाज में मजबूत भूमिका निभाने में सक्षम बना रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता, शिक्षा और स्वावलंबन के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान, महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और इस समर्थन के लिए विधानसभा अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि आर्थिक सहायता के माध्यम से उन्हें व्यवसाय शुरू करने और अपनी आजीविका को बेहतर बनाने में काफी मदद मिलेगी। यह वितरण कार्यक्रम महिलाओं की उद्यमिता को बढ़ावा देने और उन्हें समाज में अपने योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

समारोह की समाप्ति पर, विधानसभा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि इन समूहों की सफलता अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करेगी और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित होगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर रावत, मण्डल अध्यक्ष पंकज भाटिया, हरि सिंह पुंडीर, प्रेमा खंतवाल, मानेश्वरी बिष्ट, आशा, रजनी बिष्ट, पार्षद कमल नेगी, मनीष भट्ट, सौरव नौडियाल, राजेंद्र बिष्ट, ज्योति सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!