Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
उत्तराखण्ड

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने की गैरसैंण विकास परिषद की महत्वपूर्ण बैठक

स्पीकर ने अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव और दिशा निर्देश

भराड़ीसैंण। विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने गैरसैंण विकास परिषद की महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विकास परिषद के अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं और विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विकास परिषद के अधिकारियों को जरूरी सुझाव और दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने परिषद को क्षेत्रीय विकास की गति को तेज करने और स्थानीय संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया।

संसदीय अध्यक्ष ने अधिकारियों से अपील की कि वे गांवों और कस्बों की बुनियादी सुविधाओं में सुधार लाने के लिए ठोस कदम उठाएं, जिससे कि स्थानीय लोगों की जीवन गुणवत्ता में सुधार हो सके। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, और अवसंरचना के क्षेत्रों में तेजी से काम करने पर जोर दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गैरसैंण विकास परिषद् की स्थापना का मुख्य उद्देश्य गैरसैंण के आस-पास के लगे क्षेत्रों का समुचित व सुनियोजित विकास किस प्रकार हो सके जिससे छोटे कस्बों व गांव मे शतत विकास की गति लगातार गतिमान रह सके।

बोर्ड की बैठक मे श्रीमती खण्डूडी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास योजनाओं में तकनीकी स्तर की कमियों को अधिकार तत्परता से निराकरण करे व स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ सामाजस्य स्थापित कर विकास कार्यों में गति प्रदान करें । बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व में ली गई बैठक के बिंदुओं की समीक्षा की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने 2024-25 के विकास कार्यों के प्रस्तावो को शासन में भेजने के निर्देश दिए।

गैरसैंण विकास परिषद् के अन्तर्गत गैरसैंण व चोखटिया विकास खण्डों को समायोजित किया गया है । जिसमें अनेक ग्राम पंचायत व नगर पंचायतों के विकास से जुड़े मुद्दे सम्मलित रहते है । इन क्षेत्रों के विकास के लिए गैरसैंण विकास परिषद् बोर्ड की बैठक निश्चित अन्तराल पर होती है। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विकास परियोजनाओं की समय-सीमा का पालन करें और बजट का उपयोग पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने सभी स्तरों पर सहयोग और संवाद की महत्वता को भी रेखांकित किया, ताकि सभी संबंधित पक्ष मिलकर काम कर सकें और अपेक्षित परिणाम प्राप्त कर सकें।

बैठक में लिए गए निर्णयों और दिए गए निर्देशों की समीक्षा अगले बैठक में की जाएगी, जिसमें विकास की प्रगति पर विचार-विमर्श किया जाएगा और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इस बैठक के माध्यम से, विधानसभा अध्यक्ष ने गैरसैंण क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और विकास परिषद को अपने उद्देश्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। बोर्ड बैठक में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, द्वारहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट, सचिव मुख्यमंत्री मिनाक्षी सुन्दरम, सचिव पेयजल शैलैश बगोली , सचिव पी०डब्ल्यू ०डी० पंकज पाण्डे सचिव वित्त षणगुम ,डी०एम० चमोली हिमिंशु खुराना सीडीओ आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!