Breaking News :
>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से की मुलाकात, जानें किन बिंदुओं पर हुई बातचीत

आकाश ज्ञान वाटिका, २ फरवरी २०२१, मंगलवार। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होने सीएम से प्रदेश और अपने विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश से संबंधित विभिन्न विषयों पर बातचीत की। विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र में विभिन्न सड़कों, कन्वेंशन सेंटर बनाए जाने, श्यामपुर न्याय पंचायत में हॉस्पिटल और खेल मैदान बनाए जाने, ऋषिकेश में पार्किंग की व्यवस्था के लिए ठोस योजना बनाए जाने और अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार की शाम उनके आवास पर भेंट वार्ता की। इस अवसर पर उन्होंने ऋषिकेश से नीलकंठ रोपवे बनाए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता की, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक जवाब दिया। इस दौरान ऋषिकेश से हरिद्वार मेट्रो परियोजना से जुड़ने संबंधित विषय, कुंभ की तैयारियों और  कोरोना के टीकाकरण से संबंधित विषय को लेकर भी मुख्यमंत्री से वार्ता की। विस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की इस वार्ता के दौरान भराडीसैंण विधानसभा में एक मार्च से होने वाले बजट सत्र के संबंध में चर्चा हुई।

विधानसभा अध्यक्ष ने चार मार्च को गैरसेंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने की पहली वर्षगांठ पर उत्तराखंड की जन भावनाओं के अनुरूप भराडीसैंण विधानसभा में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव भी दिया। इस अवसर पर दोनों ही नेताओं के बीच सोमवार को लोकसभा सदन में प्रस्तावित केंद्रीय आम बजट के बारे में भी चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान विगत दिनों अपने चार दिवसीय गढ़वाल भ्रमण के दौरान क्षेत्र की जन समस्याओं के निराकरण के संबंध में भी मुख्यमंत्री से गंभीरता से विचार करते हुए समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!