Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
ताज़ा खबरेंदेश

असम-मिजोरम की विवादित सीमा के पास संघर्ष के बाद बढ़ा तनाव, CRPF की दो कंपनियां तैनात

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2021, मंगलवार, दिसपुर। असम और मिजोरम के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। सोमवार को हुए झड़प में असम पुलिस के 6 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सीमा संघर्ष में घायल हुए पुलिसकर्मियों से सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मुलाकात की और उनके अच्छे इलाज का निर्देश दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संघर्ष में अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

असम के मंत्री परिमल सुकलाबैद्य के अनुसार मिजोरम की ओर से की गई गोलीबारी में करीब 80 लोग घायल हो गए। सुकलाबैद्य ने कहा, ‘असम पुलिस के 6 जवान मारे गए हैं और लगभग 80 लोग इस गोलीबारी में घायल हुए हैं। हमारी तरफ से कोई गोलीबारी नहीं हुई। मिजोरम की तरफ से अंग्रेजों द्वारा जलियांवाला बाग में की गई फायरिंग की तरह ही फायरिंग की गई।

मॉनसून सत्र के दौरान संसद में आज असम-मिजोरम का मुद्दा उठाया जाएगा। लोकसभा में कांग्रेस के डेप्युटी लीडर गौरव गोगोई ने असम-मिजोरम सीमा संघर्ष पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। दूसरी तरफ कांग्रेस ने हिंसा का आकलन करने के लिए कछार और अन्य क्षेत्र का दौरा करने के लिए एक 7 सदस्यीय समिति का गठन किया। असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा समिति का नेतृत्व करेंगे।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की दो कंपनियां तैनात

  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने असम और मिजोरम के बीच लैलापुर-वैरेंगटे विवादित स्थल पर सीआरपीएफ की दो कंपनियों (असम में 119 बटालियन और मिजोरम में 225 बटालियन) को तैनात किया है। सीआरपीएफ एडीजी संजीव रंजन ओझा ने बताया कि इन 2 अलग-अलग बटालियनों से सीआरपीएफ की दोनों कंपनियां असम और मिजोरम के पुलिस बलों के साथ पहले से मौजूद थीं लेकिन वे तटस्थ थीं। ओझा ने आगे बताया कि सीआरपीएफ को शाम 4 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच स्थिति पर नियंत्रण करने का निर्देश दिया गया था।

मुख्यमंत्रियों के बीच छिड़ गया वाकयुद्ध

  • मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा और पड़ोसी असम के उनके समकक्ष हिमंत बिस्वा सरमा के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया। दोनों ने एक दूसरे की पुलिस को हिंसा के लिए जिम्मेदार बताया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग की। मिजोरम के गृह मंत्री लालचमलियाना ने सोमवार को दावा किया कि असम पुलिस के करीब 200 जवानों ने जबरन सीमा को पार किया। इसके विपरीत, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को बताया कि असम-मिजोरम सीमा पर राज्य की संवैधानिक सीमा की रक्षा करते हुए असम पुलिस के छह जवानों की जान चली गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!