Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और वरिष्ठ मंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मई 2021, शनिवार, नई दिल्ली। असम में विधानसभा चुनाव का परिणाम आए 5 दिन बीत चुका है। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को विधानसभा में स्पष्ट बहुमत मिल चुका है, लेकिन इसके बावजूद राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। वर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और वरिष्ठ मंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

असम भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने मंगलवार को कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल या वरिष्ठ मंत्री हिमंता बिस्व सरमा में किसी एक को राज्य का कमान सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री का फैसला दिल्ली में होने वाली पार्टी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा। पार्टी एक पर्यवेक्षक को भेज रही है, जो संसदीय बोर्ड को अपना फीडबैक देगा। दास ने कहा, सोनोवाल या सरमा, इन्हीं दोनों में से कोई मुख्यमंत्री होंगे। हर आदमी इस बात को जानता है। मैं अपने विधायकों और कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वे कुछ धैर्य रखें। 

पार्टी सूत्रों ने बताया कि नेतृत्व के मुद्दे पर आम सहमति बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मंगलवार को गुवाहाटी पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन उनकी यात्रा स्थगित हो गई है। भाजपा के उपाध्यक्ष और पार्टी के असम प्रभारी बैजयंत पांडा ने सोमवार को सोनोवाल और सरमा के साथ अलग-अलग मुलाकात की थी, लेकिन इंतजार कर रहे पत्रकारों को उन्होंने बैठक के नतीजे के बारे में कुछ नहीं बताया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!