Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
खेल-जगत

एशिया कप 2025 : 26 सितम्बर को होगा भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला

फाइनल से पहले भारत का अंतिम इम्तिहान

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण का आखिरी मुकाबला आज यानि शुक्रवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका पहले ही फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है, ऐसे में यह मैच सिर्फ औपचारिक होगा। हालांकि, टीम इंडिया के लिए यह बड़ा मौका है कि रविवार को होने वाले फाइनल से पहले अपनी कमजोरियों पर काम कर सके और सही टीम संयोजन को अंतिम रूप दे।

ओमान और बांग्लादेश के खिलाफ हुए पिछले मुकाबलों में भारत ने कई प्रयोग किए, जिनका असर टीम के प्रदर्शन पर साफ दिखा। कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने तक नहीं उतरे और शिवम दुबे तीसरे नंबर पर जल्दी आउट हो गए। वहीं, संजू सैमसन को लगातार मौका न मिलने पर टीम प्रबंधन की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं।

अब माना जा रहा है कि श्रीलंका के खिलाफ भारत जितेश शर्मा को आजमा सकता है। संजू सैमसन का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है, जबकि जितेश आईपीएल में मध्यक्रम और फिनिशर की भूमिका में सफल रहे हैं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को भी इस मैच में आराम दिया जा सकता है।

भारत के लिए एक और चिंता का विषय फील्डिंग है। टूर्नामेंट में टीम अब तक 12 आसान कैच छोड़ चुकी है, जिनमें पांच सिर्फ बांग्लादेश के खिलाफ छूटे। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी माना कि इस विभाग में सुधार जरूरी है, क्योंकि बड़े मैचों में छोटी-सी चूक भी महंगी पड़ सकती है।

फाइनल में भारत और पाकिस्तान के आमने-सामने आने की संभावना है। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ मैच भारतीय खिलाड़ियों के लिए अभ्यास और संतुलित टीम संयोजन को परखने का सही मौका साबित हो सकता है।

मैच से जुड़ी जरूरी जानकारी

मैच टाइम: रात 8 बजे

टॉस टाइम: 7:30 बजे

लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट

भारत-श्रीलंका सुपर-4 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है। टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!