Breaking News :
>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत>>वीकेंड पर देहरादून-मसूरी-ऋषिकेश में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन>>जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश>>शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती>>मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत>>जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह>>मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा>>विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
खेल-जगत

एशिया कप 2023 का शेड्यूल जारी, श्रीलंका में होंगे भारत के मैच, जानिए किस दिन होगा भारत–पाकिस्तान का मुकाबला ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जुलाई 2023, शुक्रवार, नई दिल्ली। पीसीबी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने आगामी एशिया कप का शेड्यूल जारी कर दिया। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन ‘हाइब्रिड मॉडल’ में होगा। एशिया कप के मैच पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे से इनकार के बाद एसीसी ने पीसीबी के ‘हाइब्रिड मॉडल’ को स्वीकार कर लिया। टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ दो सितंबर को उतरेगी और अपने मैच श्रीलंका में खेलेगी।

एसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने ट्वीट कर शेड्यूल जारी किया। उन्होंने लिखा, मुझे बहुप्रतीक्षित पुरुष वनडे एशिया कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो विभिन्न देशों को एक साथ बांधने वाली एकता और एकजुटता का प्रतीक है। आइए क्रिकेट की उत्कृष्टता के जश्न में शामिल हों और हम सभी को जोडऩे वाले बंधनों को संजोएं।

मुल्तान में खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला मैच

टूर्नामेंट में छह टीमों को दो-दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, मेजबान पाकिस्तान और नेपाल है। वहीं, ग्रुप-बी में बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका है। उद्घाटन मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में 30 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं, श्रीलंका की जमीन पर पहला मैच 31 अगस्त को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच कैंडी में होगा।

भारत का शेड्यूल

भारतीय टीम अपना पहला मैच 02 सितंबर 2023 को पाकिस्तान के खिलाफ कैंडी में खेलेगी। इसके बाद उसी मैदान पर 04 सितंबर 2023 को उसका मुकाबला नेपाल से होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!