Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“ईद पर ईदगाह व मस्जिदों में होने वाली नमाज में 5-5 व्यक्तियों को ही होगी नमाज अदा करने की अनुमति” : DGP अशोक कुमार

आकाश ज्ञान वाटिका, १२ मई २०२१, बुधवार, देहरादून। रमजान का पाक माह अंतिम पड़ाव की ओर है। 29वें दिन यानी बुधवार को यदि चांद निकलता है तो उसके अगले दिन 13 मई को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। यदि चांद 13 मई को निकलता है तो पूरे देश में यह त्योहार 14 मई यानी शुक्रवार को मनाया जाएगा। सही तारीख का निर्धारण चांद के निकलने पर ही निर्भर करेगा। इस समय रमजान का पाक महीना चल रहा है। जिस दिन रमजान का पाक माह खत्म होता है, ठीक उसके अगले दिन ईद मनाई जाती है। ईद को लेकर विशेष तौर पर मस्जिदों को सजाया जाता है और घरों पर भी विशेष तैयारियां की जाती हैं, लेकिन इस बार वैश्विक महामारी के चलते घरों में ही लोग सादगी से ईद मनाएंगे।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आइजी कुमाऊं रेंज, डीआइजी गढ़वाल रेंज व सभी जनपदों के प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि ईद-उल-फितर पर ईदगाह व मस्जिदों में होने वाली नमाज में पिछले वर्ष की तरह पांच-पांच व्यक्तियों को ही नमाज अदा करने की अनुमति दी जाए। इस संबंध में उलेमा और मौलवियों के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई की जाए। साथ ही जामा मस्जिद के शाही इमाम की अपील को सभी मस्जिदों में सर्कुलेट कर दिया जाए।

पुलिस महानिदेशक ने सभी जनपदों के प्रभारियों को निर्देशित किया कि राज्य में कोविड कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति की ओर से कोविड कर्फ्यू का पालन नहीं किया जाता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि मिशन हौसला को सेवाभाव से चलाया जाए। पुलिस पर जनता की मदद करने के साथ सुरक्षा की भी जिम्मेदारी है, जिसे पूरी शिद्दत से निभाएं।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून एवं व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा एपी अंशुमान, पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणो के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!