Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
देश

जेल में बंद सजायाफ्ता कथावाचक आसाराम की बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में किया भर्ती

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 मई 2021, गुरुवार, जोधपुर। अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा से यौन दुराचार के मामले में सजायाफ्ता कथावाचक आसाराम की बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसे जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के आपातकाल इकाई लाया गया। प्रारंभिक जांच के बाद आसाराम को गांधी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है चिकित्सकों के अनुसार आसाराम की स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है जहां उन्हें आगे का उपचार दिया जाएगा।

आसाराम के गांधी अस्पताल लाए जाने पर अस्पताल पर पुलिस बढ़ा दिया गया। हालांकि आसाराम के कोरोना पॉजिटिव होने को लेकर अभी तक संशय है हालांकि जेल की पूर्व सूची में कैदियों के पॉजिटिव रोगियों की संख्या में आसाराम का नाम भी शामिल है लेकिन यहां अस्पताल में भर्ती होने पर आसाराम की पुनः जांच की जाएगी। गांधी अस्पताल लाए जाने पर आसाराम की प्रारंभिक जांच करने वाले चिकित्सक डॉ अरविंद दाधीच के अनुसार आसाराम किसी प्रकार की दवाई इत्यादि लेने से मना कर रहा है, और पूर्व जांच रिपोर्ट जेल प्रशासन से उपलब्ध होने पर पता चल पाएगा। फिलहाल आसाराम को जोधपुर के गांधी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

आसाराम की एक बार फिर से तबियत बिगड़ने पर भारी सुरक्षा इंतज़ामों के बीच उसे महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया जहां तत्काल उस का उपचार शुरू कर दिया गया।आसाराम के आने से पहले ही आसाराम के आने की खबर न केवल अस्पताल प्रशासन बल्कि शहर के मीडिया और अन्य हलकों में भी तेजी से फैल गई थी। आसाराम को अस्पताल लाते ही तत्काल चेक किया गया और औपचारिकताओं के बाद उसको सघन चिकित्सा कक्ष में पहुंचा दिया गया।

आज करोना काल में जहां आम आदमी पहले अस्पताल में एडमिशन के लिए और फिर साधारण ऑक्सीजन वाले बेड की जद्दोजहद के लिए संघर्ष करता नजर आता है वहीं यौन शोषण के सजायाफ्ता मुजरिम आसाराम के लिए डॉक्टरों और प्रशासन का पैरों पर खड़े रहना, मात्र कुछ मिनट तक के लिए चेक करना और तत्काल सघन चिकित्सा इकाई में बेड उपलब्ध करा देना कई सवाल छोड़ रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!