Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

संत-महंतों के बीच पहुंचते ही पूरी तरह धर्म के रंग में रंग जाते हैं सीएम योगी, संतों के साथ ने क‍िया भाेजन

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 10 नवम्बर, 2021, अयोध्या। ब्रज रज महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंच चुके हैं। पवनहंस हेलीपैड पर उतरने के बाद वे सीधे पर्यटन सुविधा केंद्र पहुंचे। यहां संतों के साथ समागम करने के बाद अपने संबोधन की शुरूआत राधे रानी, यमुना महारानी और सब संतन की जय के साथ की।

मुख्यमंत्री बोले कि मेरी इच्छा थी कि जब पावन भूमि पर आऊं तो सन्तों का सानिध्य मिले। ब्रज रज उत्सव के लिए सांसद हेमा मालिनी ने विजया दशमी को बताया था लेकिन ये संभव नहीं हो सका। सन्तों के सानिध्य से कठिन से कठिन चुनौती महोत्सव में बदलती है। हमने कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक की थी। हमारे कार्यक्रम पर बिहारी लाल की कृपा हुई कि कार्यक्रम सकुशल समन्न्न हुआ। उस दौरान कोई कोरोना का संकट नहीं रहा। इसके बाद जय श्री राम के जयकारे के साथ संबोधन समाप्त हुआ। फिलहाल सीएम संतों संग भोजन पर बैठ गए हैं।

भले ही योगी आदित्यनाथ एक मुख्यमंत्री हैं, लेकिन जब संत-महंतों के बीच पहुंचते हैं, तो पूरी तरह धर्म के रंग में रंग जाते हैं। बुधवार को संत-महंतों के साथ सामूहिक भाेजन के लिए जब सीएम बैठे तो माहौल गुरु शिष्य परंपरा को दर्शा रहा है। वहीं संतों के बीच खासा उत्साह भी दिख रहा है। सात्विक भाेजन और धरती पर बैठकर धरती माता को सम्मान देने वाले सीएम कम ही होते हैं। ब्रज की रज पर कदम रखते ही सीएम योगी भक्ति भाव से परिपूर्ण हो जाते हैं। बिहारी जी के नाम स्मरण के साथ भक्ति का भाव उनकी आंखाें में झलकने लगता है। हालाकिि धार्मिक नगरी की इस रंगत के साथ राजनीतिक माहौल भी अभी दिखाइ देगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!