Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
देश

भाजपा की सरकार बनते ही शाहीन बाग में प्रदर्शन करने वाले खुद अपना टेंट समेटकर चले जाएंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार अंतिम चरण में पहुंच गया है। भाजपा की नजर दिल्ली की सत्ता पर है और इसके लिए पार्टी के सभी दिग्गज चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के लिए भी यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। पार्टी उनके नेतृत्व में निगम व लोकसभा चुनाव जीत चुकी है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की रणनीति, मुद्दे और संभावनाओं को लेकर संतोष कुमार सिंह ने मनोज तिवारी से विस्तार से बातचीत की है। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश:

पार्टी के लिए यह चुनाव कितनी बड़ी चुनौती है? क्या भाजपा सत्ता का वनवास खत्म करने में सफल होगी?

-निश्चित रूप से इस बार जनता के आशीर्वाद से भाजपा सरकार बनाने जा रही है। नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के बाद लोग दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनाने जा रहे हैं। नगर निगमों में भी भाजपा का शासन है। टिपल इंजन की सरकार से राजधानी के विकास को गति मिलेगी। 21 वर्षों से भाजपा यहां की सत्ता से दूर रही है। यहां की बदहाली का भी यह मुख्य कारण है। अब अगले पांच वर्षों तक दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने के लिए काम किया जाएगा।

पिछले विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से पराजित होने के बाद जीत के दावे का आधार क्या है?

-मोदी सरकार द्वारा अनधिकृत कॉलोनियों में मालिकाना हक का अधिकार दिया जा रहा है। इससे 40 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। जहां झुग्गी वहीं मकान योजना के तहत झुग्गीवासियों को मकान दिया जाएगा। एक तरफ केंद्र सरकार काम कर रही है, दूसरी ओर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पांच वर्षों तक आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करती रही। केंद्र सरकार की योजनाओं से गरीबों को वंचित रखा जा रहा है। गरीबों को पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना और गरीबों को घर देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना को दिल्ली सरकार लागू नहीं कर रही है। भाजपा सत्ता में आएगी तो केंद्र की इन योजनाओं को लागू किया जाएगा। सभी जिलों में पासपोर्ट ऑफिस बनाए गए हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत वंदना पार्क बनाया जा रहा है। कड़कड़डूमा में आधुनिक सुविधाओं वाले आवासीय प्रोजेक्ट का काम शुरू किया गया है।

वायु प्रदूषण यहां की बड़ी समस्या है? केजरीवाल सरकार का दावा है कि उनके प्रयास से यह समस्या कम हुई है। केंद्र सरकार की क्या भूमिका रही है?

-दिल्ली सरकार का दावा गलत है। यदि पांच वर्षों में वह कोई काम करती तो दिल्ली के लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर नहीं होते। केंद्र सरकार ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं। दूसरे राज्यों में जाने वाले वाहन दिल्ली से होकर गुजरते थे, जिससे यातायात की समस्या बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण भी बढ़ता था। केंद्र की मोदी सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए ईस्टर्न व वेस्टर्न पेरिफेरल वे सड़क का काम पूरा किया है। इससे रोजाना लगभग 60 हजार ट्रक अब राजधानी में प्रवेश नहीं करते हैं। धौला कुआं फ्लाईओवर बनाने के साथ ही दिल्ली- मुंबई हाइवे, अक्षरधाम-सहारनपुर एलिवेटेड हाइवे बनाने का काम शुरू किया गया है। बदरपुर का प्लांट भी बंद किया गया है। इन प्रयासों से वायु प्रदूषण में कुछ कमी आई है।

जब जीत को लेकर आश्वस्त हैं तो फिर भाजपा को प्रचार के लिए नेताओं की फौज क्यों उतारनी पड़ी है? अरविंद केजरीवाल इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं?

-आप के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की जगह भुगतान पर काम करने वाले लोग हैं। दूसरी ओर भाजपा के पास समर्पित नेताओं व कार्यकर्ताओं की टीम है। चुनाव में सभी नेता व कार्यकर्ता काम करते हैं। दिल्ली में वे घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की सच्चाई बता रहे हैं, जिससे मुख्यमंत्री बौखला गए हैं।

चुनाव का मुद्दा क्या है? काम या शाहीन बाग?

-विकास हमारा मुद्दा है। आप व कांग्रेस जिस प्रकार से शाहीन बाग संस्कृति को बढ़ावा दे रही है उससे राजधानी को सुरक्षित रखना भी हमारा मुद्दा है। दिल्लीवासियों को उपद्रवियों व दंगाइयों को पांच-पांच लाख का चेक बांटने वाली नहीं इन्हें जेल भेजने वाली सरकार चाहिए।

शाहीन बाग का प्रदर्शन सियासी है या सीएए को लेकर लोगों की नाराजगी का परिणाम?

-शाहीन बाग का प्रदर्शन गुंडागर्दी का उदाहरण है। इसके पीछे सियासी लोग हैं। बाहरी लोगो को लाकर माहौल खराब किया जा रहा है। वहां देश तोड़ने की बात करने वाली पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआइ) के दफ्तर चल रहे हैं। आयोजनकर्ता शरजील इमाम गिरफ्तार हुए हैं। जिस प्रकार से आप विधायक अमानतुल्लाह खान साजिश में शामिल हैं। इससे स्पष्ट है कि यह शाहीन बाग सियासत का खेल है।

शाहीन बाग को लेकर दिल्ली का माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा है। इसका हल कैसे निकलेगा?

-चुनावी लाभ के लिए यह शुरू हुआ है। आप इसे बढ़ावा दे रही है। भाजपा की सरकार बनते ही शाहीन बाग में प्रदर्शन करने वाले खुद अपना टेंट समेटकर चले जाएंगे।

आप नेता भाजपा पर हिंसा कराने का आरोप लगा रहे हैं और चुनाव आयोग से इसकी शिकायत भी की गई है। इस आरोप में कितनी सच्चाई है?

-शाहीन बाग का प्रदर्शन शुरू कराने वालों को अब इससे नुकसान होने का डर सताने लगा है, इसलिए वह इसे खत्म करने के लिए अपने लोगों से फायरिंग करा रहे हैं। पिछले दिनों फायरिंग करने वाला आप के पदाधिकारी का बेटा बताया जा रहा है।

भड़काऊ बयान देने की वजह से चुनाव आयोग ने भाजपा के कई नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है? क्या पार्टी का अपने नेताओं पर अंकुश नहीं है?

-चुनाव आयोग को सभी की बात सुननी चाहिए। आयोग को मालूम होना चाहिए कि चुनावी लाभ के लिए शाहीन बाग में ¨हसक प्रदर्शन कराया जा रहा है। भाजपा ने इसकी शिकायत करके आयोग से इसका खर्च आप के खाते में जोड़ने की मांग की है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री को गोली मारने, हिंदुओं की कब्र खोदने जैसे नारे दिल्ली में लगाए जा रहे हैं। इस तरह के नारे से दूसरे पक्ष के कुछ लोग उत्तेजित हो सकते हैं। भाजपा हिंसा में विश्वास नहीं करती है।

इस तरह के प्रदर्शन से अल्पसंख्यक भाजपा से दूर नहीं हो रहे हैं?

-नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) किसी की नागरिकता छिनने वाला नहीं बल्कि नागरिकता देने वाला कानून है। पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर आने वालों को नागरिकता दी जा रही है। राजनीतिक लाभ के लिए कुछ पार्टियां व नेता मुस्लिमों को इस कानून को लेकर गुमराह कर रहे हैं। राजधानी व देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं। भाजपा नेता व कार्यकर्ता लोगों को सच्चाई बता रहे हैं। केंद्र सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई है। अल्पसंख्यकों के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है। भाजपा सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास को आधार बनाकर काम करती है।

आप सरकार की मुफ्त बिजली-पानी और पिंक टिकट का इस चुनाव में कितना असर है? केजरीवाल कह रहे हैं कि भाजपा सत्ता में आई तो यह सुविधा बंद हो जाएगी।

-सरकार लगातार चलने वाली एक प्रक्रिया है। आप सरकार ने जो भी निर्णय लिया होगा उसे हम बंद नहीं करेंगे। मुफ्त योजनाएं लागू रहेंगी। दिल्लीवासी समझ रहे हैं कि उन्हें तीन माह की सुविधा चाहिए या पांच साल की। भाजपा पांच वर्षों तक लोगों को सुविधा देगी। सर्वश्रेष्ठ दिल्ली बनाने के साथ ही गरीबों को दो रुपये किलो आटा दिया जाएगा। भाजपा ने गरीब बेटी को स्कूटी व साइकिल देने का वादा किया है। विधवा की बेटी को विवाह पर 51 हजार रुपये का उपहार दिया जाएगा। बेटी के जन्म के समय उसका बैंक खाता खोलकर पैसा जमा किया जाएगा, जिससे 21 वर्ष की उम्र में उसे दो लाख रुपये मिलेंगे।

भाजपा के संकल्प पत्र पर मतदाता क्यों विश्वास करेंगे?

-भाजपा जो कहती है वो करती है। भाजपा ने अनुच्छेद 370 हटाने का वादा किया था। इसे मोदी सरकार ने करके दिखाया है। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने का वादा पूरा किया है। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का संकल्प लिया था। अब मंदिर का निर्माण शुरू होने वाला है। दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों को मालिकाना हक देने का वादा किया था जो पूरा किया है। इसे ध्यान में रखते हुए लोग भाजपा के संकल्प पत्र पर विश्वास करके हमें अपना आशीर्वाद देंगे।

जदयू और लोजपा से गठबंधन का कितना लाभ मिलेगा?

-बहुत लाभ मिलेगा। पूर्वांचल के लोगों को केजरीवाल ने जिस तरह से अपमानित किया है उससे लोगों में रोष है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के साथ आने से हमारी शक्ति बढ़ी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!