Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेश

अरविंद केजरीवाल का बड़ा एलान : केंद्रीय कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ किसानों के धरना-प्रदर्शन के समर्थन में किसान नेताओं को देंगे लंच

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 फरवरी 2021, शनिवार। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर लेकर पंजाब और हरियाणा के किसानों का सिंघु बॉर्डर पर चल रहा धरना-प्रदर्शन शनिवार को 87वें दिन में प्रवेश कर गया। इसी के साथ गाजीपुर, शाहजहांपुर और सिंघु बॉर्डर पर भी किसान लगातार धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने किए दबाव बना रहे हैं।

इस बीच दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार किसान नेताओं से लंच पर करेंगे चर्चा। यह चर्चा तीनों कृषि बिलों से संबंधित खामियों पर होगी होगा। जानकारी सामने आ रही है कि किसान संगठनों के बड़े नेताओं को दिल्ली विधानसभा में लंच देंगे। इसमें सभी बड़े किसान नेता और आम आदमी पार्टी के नेता भी शिरकत करेंगे। यहां पर बता दें कि किसान आंदोलन का अरविंद केजरीवाल भी समर्थन कर रहे हैं।

 विदित रहे कि पंजाब निकाय चुनाव के परिणामों पर तीनों कृषि बिलों के खिलाफ पिछले 2 महीने से भी अधिक समय से चल रहे किसान आंदोलन का पूरा प्रभाव देखने को मिला है। पंजाब के किसानों के समर्थन में रही कांग्रेस को निकाय चुनाव में जबरदस्त कामयाबी मिली है। वहीं, कुछ हद तक आम आदमी पार्टी को भी किसानों का समर्थन करने का लाभ मिला है। बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ आम आदमी पार्टी लगातार मुखर रही। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आंदोलन कर रहे किसानों को कई तरह की मदद भी मुहैया करवाई। किसानों को वाईफाई की सुविधा तक दी है। इसके बावजूद पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को आशातीत कामयाबी नहीं दी है। वहीं, कई स्थानों पर AAP तीसरे स्थान पर रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!