Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

“जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं को एक-दूसरे पर आरोप लगाने की जगह विकास पर फोकस करना चाहिए” : अरविंद केजरीवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 8 फरवरी 2022, हरिद्वार। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नेताओं को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं को एक-दूसरे पर आरोप नहीं लगाना चाहिए, बल्कि उन्हें लोगों के विकास के लिए काम करना चाहिए।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों के दिग्गज लगातार उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल भी हरिद्वार के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां मंगलार को संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल ने कहा, जनता के द्वारा चुने गए और जिम्मेदार पदों पर बैठे राजनीतिक नेताओं को राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में शामिल नहीं होना चाहिए। न ही उन्हें एक-दूसरे पर आरोप लगाना चाहिए। हमें राजनीतिक प्रतिद्ंवदता छोड़ लोगों के विकास के लिए काम करना चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने लिखा था, जब पूरी मानवता कोरोना के दर्द से कराह रही थी। आप की सरकार ने आधी रात को यूपी की सीमा पर छोटे बच्चों और महिलाओं को भी असहाय छोड़ने जैसा अलोकतांत्रिक और अमानवीय कार्य किया। केजरीवाल ने कहा कि यूपी के सीएम के बयानों के बाद, केजरीवाल ने भी उन पर पलटवार किया और कहा कि जब कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान लोगों के शव नदी में बह रहे थे, उस वक्त यूपी सरकार विज्ञापन दे रही थी।

इससे पहले सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की बदहाली और पलायन के लिए भाजपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। दोनों दलों को भ्रष्टाचार का जनक बताते हुए कहा कि इनकी नीयत राज्य के विकास की नहीं है। प्रदेश में आप की सरकार बनने पर यहां भी दिल्ली की तर्ज पर स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क निर्माण के क्षेत्र में विकास करेंगे। साथ में भ्रष्टाचार खत्म कर राज्य में खुशहाली और समृद्धि लाई जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!