Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदिल्ली

अनलॉक-3 : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में लॉकडाउन में कर सकते हैं और ढील

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जून 2021, शनिवार, नई दिल्ली। सोमवार से लागू होने जा रहे अनलॉक-तीन में दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्ट सरकार शनिवार कई और छूट की घोषणा कर सकती है। इस कड़ी में दिल्ली में सख्त नियमों के साथ होटल, और रेस्तरां खोलने के साथ साथ ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की भी छूट मिल सकती है। दिल्ली में अनलॉक-3 के तहत शनिवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक संभावित है। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को बैठक में अनलॉक-3 के तहत दी जाने वाली छूट का एलान किया यह भी जानकारी सामने आ रही है कि जब सोमवार को दिल्ली तीसरी बार अनलॉक होगी तो होटल व रेस्तरां खोले जाने की अनुमति मिल सकती है। इसके पीछे बड़ी वजह यह है कि होटल और रेस्तरां के व्यवसाय से जुड़े कारोबारी दिल्ली सरकार को अपनी चिंता से पहले ही अवगत करा चुके हैं।

जानकर सूत्रों के मुताविक पिछले तकरीबन डेढ़ महीने से दिल्ली में जारी लॉकडाउन के चलते कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों न सिर्फ कमी आई, बल्कि महामारी पर काबू पाने में सबसे बड़ा हथियार साबित हुआ है। ऐसे में दिल्ली सरकार फिलहाल साप्ताहिक बाजार को खोलने को लेकर नरमी नहीं दिखाएगी, क्योंकि इससे हालात बिगड़ सकते हैं। इसके सबसे बड़ी वजह यह है कि दिल्ली में सैकड़ों की संख्या में साप्तहिक बाजार लगते हैं और एकाएक साप्ताहिक बाजार खोले गए तो कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ सकता है।

दिल्ली के ज्यादातर कारोबारियों कहना है कि अब जब कि व्यापारिक गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं तो ऐसे में होटल और रेस्तरां को खोला जाना अधिक जरूरी है, अन्यथा व्यापारियों को ठहरने में असुविधा होगी। होटल और रेस्तरां से जुड़े कारोबारियों को उम्मीद है कि शनिवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प् बैठक में मिलने वाली राहत के फैसलों पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम भी शुरू हो सकता है। इस संबंध में सरकार से कई बार आग्रह किया जा चुका है।

फिलहाल होटल रेस्तरां, सिनेमा हाल, सैलून, स्पा, बार, शिक्षण संस्थान, कोचिंग सेंटर, पार्क, गार्डन, सार्वजनिक स्थलों पर शादियां, साप्ताहिक बाजार, जिम बंद हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.