Breaking News :
>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित
दिल्लीदेश

अरविंद केजरीवाल का बड़ा एलान किया : सरकार बनने पर हर घर को 300 यूनिट बिजली मु्फ्त दी जाएगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2021, मंगलवार, देहरादून। चंडीगढ़, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंच गए हैं और वह मीडिया से रूबरू हो रहे हैं।

उन्‍होंने पंजाब में बिजली के संकट का मामला उठाते हुए कहा कि राज्‍य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो दिल्‍ली की तर्ज पर सस्‍ती बिजली दी जाएगी। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में हर घर को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। बिजली के पुराने बिल माफ किए जाएंगे और राज्‍य में 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

उन्‍होंने कहा कि यहां निजी थर्मल कंप‍नियों और पंजाब सरकार के बीच साठगांठ के कारण राज्‍य में बिजली महंगी है। इसके साथ ही केजरीवाल के चंडीगढ़ दौरे के साथ ही पंजाब में बिजली की राजनीति तेज हो गई है। ऐसे में पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बिजली प्रमुख मुद्दा बनता दिख रहा है।

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान के मीडिया सलाहकार हरचरण बैंस ने एक ट्वीट करके केजरीवाल पर सवाल दागे हैं कि क्या सभी पंजाबियों को प्रति महीना 200 यूनिट निशुल्क बिजली मिलेगी या दो महीने के बिल में 200 यूनिट की छूट दी जाएगी।

बैंस ने कहा है कि क्या अगर दो सौ यूनिट से एक भी यूनिट ज्यादा खर्च हुआ तो क्या आप पूरा बिल चार्ज करोगे, जैसा कि दिल्ली में कर रहे हो। कितने पंजाबियों के घरों में दो सौ यूनिट से कम खपत है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल ने जो लोगों से वादा किया है कि सभी को बिल में 50 फीसदी की रिआयत दी जाएगी, वह आपके प्लान की तुलना में ज्यादा अच्छा है।

बता दें कि केजरीवाल द्वारा आज पंजाब में बिजली समस्‍या के समाधान को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। केजरीवाल ने इस बारे में कल और आज ट्वीट कर इसके संकेत भी दिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!