Breaking News :
>>वर्षों से नौनिहालों की सुरक्षा को खतरा बने जिले के 56 जर्जर भवन जिला प्रशासन ने कराए ध्वस्त>>ऋषिकेश में एमडीडीए का सख्त एक्शन, अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान>>क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का जलवा कायम, 16वें हफ्ते भी टीआरपी में नंबर 1>>जिले में चिन्हित 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त>>आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद>>लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक>>केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी>>मेहुवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, देहरादून में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन>>सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी : सतपाल महाराज>>कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण>>‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज>>जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त>>होटल के रूप में संचालित शहरी धनाढ्य व्यक्तियों के होमस्टे पर जिलाधिकारी की सख्त कार्रवाई>>खाद्य सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, होटल-ढाबों से लेकर मंडियों तक छापेमारी>>आईपीएल 2026- सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज>>हीट वेव का कहर: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में सरकार बनने पर महिलाओं को 1000 रुपये देने की घोषणा की

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 दिसम्बर 2021, मंगलवार, अमृतसर। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में राजनीतिक सरगर्मी और तेज कर दी है। मंगलवार की अपनी प्रस्तावित पंजाब यात्रा के दौरान उन्होंने रेत माफिया को लेकर जहां अमृतसर में सीएम चन्नी पर हमला बोला, वहीं जालंधर के करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर महिला सशक्तीकरण मुहिम की शुरूआत की।

केजरीवाल ने इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह व वर्तमान चन्नी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि यह किसी और का गारंटी कार्ड नहीं है। वह जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। केजरीवाल ने चन्नी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि चन्नी उन्हें काला कह रहे हैं

केजरीवाल ने पिछले दौरों में पंजाब में आप की सरकार बनने पर महिलाओं को एक हजार रुपये देने की घोषणा की हुई है। केजरीवाल के दौरे के दौरान महिलाओं से गारंटी कार्ड भरवाए जाने का कार्यक्रम है। इस मौके पर केजरीवाल के साथ पंजाब के आप संयोजक भगवंत मान भी मौजूद थे। केजरीवाल ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के उस बयान पर तंज कसा जिसमें उन्होंने उन्हें काला कहा था। 

केजरीवाल ने कहा कि वह काले हैं, लेकिन उनकी नीयत साफ है। जब उन्होंने महिलाओं के एक हजार रुपये महीने देने की घोषणा की तो उनके खिलाफ उल्टी सीधी बातें की जाने लगे। उन्होंने महिलाओं से पूछा कि उन्हें काला भाई पसंद है या नहीं। जालंधर में आयोजित रैली में अरविंद केजरीवाल के साथ पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान भी मौजूद रहे। अब सबकी निगाहें इस तरफ हैं कि आज के पंजाब दौरे के दौरान केजरीवाल सीएम फेस की घोषणा करते हैं या नहीं। बता दें, तीन दिन पूर्व कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने चंडीगढ़ में केजरीवाल को चुनौती दी थी कि वह भगवंत मान का नाम सीएम फेस के लिए घोषित करें। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!