Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

लॉक डाउन ने मुझे समाजसेवी होने का असली अर्थ समझाया : अरुण कुमार यादव

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मार्च 2021, शनिवार, देहरादून। समाज के प्रति सदैव समर्पित, अपने सपने एनजीओ के संस्थापक/अध्यक्ष अरुण कुमार यादव समाज के लिए आज एक प्रेरणास्रोत ही नहीं बल्कि समाज के असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए एक मसीहा से कम नहीं। ये मैं नहीं कर रहा हूँ, बल्कि समाज का कोई भी वह इंसान जो गरीब एवं परेशान है, उसकी जुबान से अरुण कुमार यादव का नाम हमेशा आता है।

[box type=”shadow” ][/box]

[box type=”shadow” ]समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार क्या कहते है जानिए:

आज से एक साल पहले लॉक डाउन लगने के बाद चारों तरफ सन्नाटा पसरा था, उस समय मेरे समाजिक कार्य के प्रति संकट के बादल मंडरा रहे थे। मेरे संस्था “अपने सपने” के बच्चों के अधिकांश माता-पिता रोज की दिहाड़ी मजदूरी करने वाले थे। अपने परिवार के साथ-साथ संस्था के लगभग 130 बच्चों के परिवार को भी सँभालने की जिम्मेदारी और बढ़ गयी। मुझे वह दिन याद है जब लॉकडाउन होने के ठीक तीन दिन बाद संस्था के बच्चे आये और बोले ‘सर मेरे घर मे कुछ भी राशन नहीं है, खाने के लिए हो सके तो राशन दे दीजिए सर’, यह सुनकर मैं बच्चों को कुछ राशन दे दिया, फिर मैंने सोचा ऐसे एनजीओ केऔर बच्चों के परिवार भी होंगे तो मैं उनकी मदद के लिए कदम बढ़ाना शुरू कर दिया।

मुझे लॉकडाउन से सबसे महत्वपूर्ण सीख उस समय मिली जब देहरादून के माजरा से पैदल एक मजदूर जो लॉकडाउन से पहले घरों में पोताई का कार्य करते थे। सलीम नामक यह मजदूर जब मेरे पास राशन के लिए आया तो किसी तरह मैंने उनकी मदद की, तब मैंने सोचा यदि मैं इस कोरोना महामारी के संकट में केवल संस्था के बच्चों एंव उनके परिवार की ही मदद किया तो यह मेरा स्वार्थ हो जाएगा, क्योंकि इस संकट की घड़ी में जरूरतमंद, मजदूर, छात्र-छात्रायें भी परेशान हो रहे थे तो मुझे इनके बारे में भी सोचना चाहिए। उस समय मैंने पहली बार सोशल मीडिया के साथ वट्सअप स्टैट्स पर कुछ लोगो का मदद रूपी फ़ोटो शेयर किया, फिर क्या था कारवाँ बनता गया। लोगों द्वारा मदद मिलना शुरू हुआ। बहुत से लोगों ने मेरे ऊपर विश्वास किया, उस विश्वास को मैं बुझने नहीं दिया, मेरा और दो गुने जोश के साथ मदद रूपी कारवां प्रारभ हो गया। सभी लोगों की मदद से लॉकडाउन और अनलॉक डाउन के समय में संस्था के लगभग 130 बच्चों एवं उनके परिवार के साथ-साथ 2000 से अधिक मजदूरों एवं कुछ छात्र-छात्राओं की भी राशन एवं हौसलें के रूप में मदद किया। वही जरूरतमंद बच्चों के शिक्षा के प्रति मदद तो, वही नंगे पाँव रहने वाले मजदूरों को चप्पले प्रदान करना रहा। चाहे उस घड़ी हो या इस घड़ी हो सभी सहयोगियों ने जो स्नेह, प्यार और दिल खोल कर मदद के लिए हाथ बढ़ाये उन सभी को मेरा अभिनंदन शुक्रिया, आभार। उस समय मेरा पग-पग साथ देने वाले विकास चौहान जी व बद्रीविशाल जी का भी सदा अभिनंदन आभार, साथ ही शुक्रिया आभार अभिनंदन समस्त देहरादून मीडिया का भी।

[highlight]”समाजसेवी होने का असली अर्थ असल में लॉक डाउन ने ही मुझे सिखाया…….. “[/highlight][/box]

 

[box type=”shadow” ]अवश्य पढ़िए, नीचे दिए लिंक्स क्लिक करें:

https://akashgyanvatika.com/salute-to-a-true-social-worker-arun-kumar-yadav/

https://akashgyanvatika.com/dainik-jagaran-inext-uttarakhand-achievers-awards-2021/

https://akashgyanvatika.com/uttarakhand-gaurav-ratn-2020-awarded-to-arun-kumar-yadav-for-outstanding-contribution-to-society/

[/box]

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.