Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेशमनोरंजन

आठ राज्यों के रंगकर्मियों को मिलेगा बेस्ट थियेटर प्रमोटर अवार्ड

अवार्ड के रूप में एक प्रशस्ति पत्र, एक अंग वस्त्र और 11,000 रुपए नकद दिए जायेंगे

हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (हिपा) द्वारा हर वर्ष विश्व नाटक दिवस पर यह अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मार्च 2023, रविवार, रोहतक। स्थानीय संस्था #हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (हिपा) द्वारा हर वर्ष उत्तर भारत के 8 राज्यों, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड और पंजाब के एक एक रंगकर्मी को “देवेंद्र त्रिखा बेस्ट थिएटर प्रमोटर अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा। इस कड़ी में पहला अवार्ड वर्ष 2022 के लिए हरियाणा से मनीष जोशी, दिल्ली से दिनेश अहलावत, हिमाचल प्रदेश से केहर सिंह ठाकुर, जम्मू एंड कश्मीर से मुश्ताक काक, राजस्थान से देशराज मीणा, चंडीगढ़ से सुदेश शर्मा, पंजाब से गोपाल शर्मा और उत्तराखंड से महेश नारायण को विश्व नाटक दिवस के अवसर पर 27 मार्च 2023 को रोहतक में प्रदान किया जाएगा। अवार्ड के रूप में एक प्रशस्ति पत्र, एक अंग वस्त्र और 11,000 रुपए नकद दिए जायेंगे।

हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (हिपा) के अध्यक्ष और जानेमाने थियेटर प्रमोटर विश्वदीपक त्रिखा ने यह जानकारी देते हुए बताया, “रंगकर्म करना आज के दिन कितना मुश्किल हो गया है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि छोटे बड़े सभी शहरों में रंगकर्म करने वाले तो बहुत हैं लेकिन नाटक देखने वाले बिल्कुल ही नदारद हैं। मैने बहुत जगह कॉम्पिटिशन में भी देखा है कि केवल प्रतिभागी ही रंगशाला में दर्शक होते हैं। आज अगर रंगमंच को जरूरत है तो वह है कला प्रमोटर्स की यानी कि रंगमंच को प्रमोट करने वाले व्यक्तियों की।”

हिपा के अध्यक्ष ने कहा कि हर शहर में पाँच-सात ऐसे ग्रुप मौजूद हैं जो नाटक के लिए बहुत ही जुनूनी हैं। वे समय-समय पर नए नाटक तैयार करते हैं। उन नाटकों में निर्देशक भी अपने दिमाग के घोड़े दौड़ा कर उसे सुंदर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। लेकिन नाटक का मंचन करने के लिए अनुमानित 50/60 हजार का खर्चा आता है और रंगकर्मी के लिए इतने पैसे जुटाना बहुत ही मुश्किल होता है। वे मन मसोस के रह जाते हैं और उस नाटक का मंचन नहीं हो पाता। ऐसे में रंगकर्म प्रमोटर्स ही उन्हें मंच मुहैया करवाते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!