Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेश

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी का मामला गरमाया, 3 राज्यों की पुलिस आई आमने-सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 मई 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव व हरि नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर पंजाब, हरियाणा व दिल्ली पुलिस आमने-सामने आ चुकी है। शुक्रवार सुबह पंजाब से आए 50 पुलिसकर्मियों ने बग्गा को उनके जनकपुरी स्थित आवास से गिरफ्तार किया और पंजाब के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सक्रिय हुए और तुरंत बग्गा के पिता प्रीतपाल के साथ जनकपुरी थाने पहुंचे। थाने में दिल्ली पुलिस के पीआरओ चिन्मय बिस्सवाल के समक्ष बग्गा के अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया

दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया, साथ ही हरियाणा पुलिस को इस बात की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस के काफिले को कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने राेक लिया है। इधर, मामला दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो चुकी है। एक शख्स की गिरफ्तारी के बाद तीन राज्यों की पुलिस के आमने सामने होनी की प्राय: यह पहली घटना है।

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता ने आरोप लगाया है कि पंजाब पुलिस ने बग्गा को पगड़ी तक पहनने की अनुमति नहीं दी, साथ ही वीडियो बनाने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। जब उन्होंने शोर मचाने की कोशिश तो उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। इधर, बग्गा की गिरफ्तारी के बाद सियासी तामपान काफी चढ़ गया है। ट्विटर से लेकर जनकपुरी थाने पर भाजपा कार्यकर्ता विरोध जता रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोटने जैसा है। कोई भी व्यक्ति विरोध दर्ज करा सकता है। ऐसे में अगर इस तरह की कार्यवाही होती है तो यह लोकतंत्र के साथ नाइंसाफी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह हिटलरशाही रवैया है।

दिल्ली पुलिस को पंजाब पुलिस ने बताया था कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ 153-ए (धर्म, जाति, स्थान आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 505 (बयान, अफवाह या रिपोर्ट प्रकाशित या प्रसारित करना) और 506 (आपराधिक धमकी) जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश की।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.