Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेश

भारतीय सेना को मिली बड़ी सफलता, उड़ी सेक्टर से पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 सितम्बर 2021, मंगलवार, लखनऊ। उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सेना के जवानों ने सीमा पार पाकिस्तान से घुसपैठ कर आए पाकिस्तानी आतंकी को पकड़ा है। पकड़े गए आतंकी की पहचान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकाड़ा जिला के अली बाबर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है।

विदित रहे कि बारामूला के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठियों के खिलाफ सेना का लगातार तलाशी अभियान जारी है। सोमवार को भारतीय सेना ने एक घुसपैठिया मार गिराया था। इस कार्रवाई में सेना का एक जवान भी घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसी दौरान सेना ने सोमवार शाम को पाकिस्तान के एक घुसपैठिए को पकड़ा था। हालांकि सेना की ओर से इसकी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकाड़ा जिला का रहने वाला पाकिस्तानी आतंकी अली बाबर की आयु 19 साल बताई जा रही है। उसका संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से रहा है। उसे लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन में शामिल होने से पहले तीन महीनों की ट्रेनिंग भी ली थी।पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी के कब्जे से सात एके 47 राइफल, 80 ग्रेनेड सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।

 जानकर सूत्रों के मुताबिक, गत 18 और 19 सितंबर को पाकिस्तान की ओर से की गई घुसपैठ के दौरान ही उक्त आतंकी ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया था।उड़ी सेक्टर में घुसपैठ के दौरान सेना के चार जवान भी घायल हो गए थे। इसके उपरांत भी सेना का उड़ी सेक्टर के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी रहा और कल सोमवार को ही सेना ने एक घुसपैठिया मार गिराया था। सूत्रों ने यह भी बताया कि गत शनिवार को मारे गए घुसपैठिए के शव को पाक सेना की फायरिंग रेंज में होने के कारण बरामद नहीं किया जा सका है। यहां यह बता दें कि पिछले 11 दिनों में उड़ी सेक्टर में घुसपैठ के तीन से अधिक बार घुसपैठ के प्रयास हो चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!