Breaking News :
>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत>>ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान>>गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
सम्पादकीय

मणिपुर में अब सेना ही सहारा

हरिशंकर व्यास
आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जुलाई 2023, सोमवार, देहरादून। केंद्र और राज्य दोंनों की सरकारें मणिपुर के बारे में चाहे जो दावा करें लेकिन हकीकत है कि राज्य में शांति बहाली नहीं हुई है। उलटे हिंदू मैती और कुकी आदिवासियों के बीच विभाजन इतना गहरा हो गया है कि दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो रहे हैं। सब अपने अपने इलाके में घात लगा कर बैठे हैं। मौके का इंतजार कर रहे हैं। अब वहां कोई मणिपुरी या भारतीय नहीं है, सिर्फ कुकी और मैती हैं। राज्य के 45 हजार पुलिसकर्मी पूरी तरह जातीय समूहों में बंट गए हैं और किसी को किसी पर भरोसा नहीं है। यहां तक कि असम राइफल्स के ऊपर भी किसी को भरोसा नहीं है। तभी राज्य के 31 विधायकों ने असम राइफल्स को राज्य से हटाने की मांग की है। केंद्र सरकार को असम राइफल्स के खिलाफ ज्ञापन देने वालों 31 विधायकों में ज्यादातर मैती हैं।

तीन मई को हिंसा फैलने के बाद तीन हजार से ज्यादा हथियार थानों से लूट लिए गए थे, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने ही अपने अपने समुदाय के लोगों के हथियार सौंप दिए थे या आराम से हथियार लूट कर ले जाने दिया था। जून के शुरू में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक तिहाई से भी कम हथियार रिकवर हुए हैं। बाकी हथियार उग्रवादियों के पास पहुंच गए हैं। सीमा पार म्यांमार और बांग्लादेश में बेस बना कर किसी तरह से सर्वाइव कर रहे उग्रवादी संगठनों को मानो संजीवनी मिल गई है। स्थानीय लोग उनको शरण और सुरक्षा दे रहे हैं। भारतीय सेना ने खुद वीडियो जारी करके बताया कि किस तरह से एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के 12 कार्यकर्ताओं को सेना ने पकड़ा था लेकिन बड़ी संख्या में इक_ा होकर महिलाएं उनको छुड़ा ले गई थीं। महिलाएं समूह बना कर दूसरी जाति के लोगों को तलाश रही हैं और सडक़ों पर गड्ढे बनवा रही हैं ताकि सुरक्षा बलों को गांवों में घुसने से रोका जाए।

इस वीडियो के साथ सेना ने यह भी कहा कि इसे उसकी कमजोरी नहीं समझा जाए। बहरहाल, मणिपुर में जिस तरह से पुलिस के ऊपर अविश्वास बना है और असम राइफल्स को हटाने की मांग उठी है, ऐसे में एकमात्र सहारा सेना है। सेना के ऊपर अब भी लोगों का विश्वास है। लेकिन सेना की किसी भी पहल के साथ साथ राजनीतिक और सामाजिक पहल की भी जरूरत है, जो सरकार नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा देने का मन बनाया था लेकिन पता नहीं किस वजह से उनका इस्तीफ नहीं हुआ। राज्य की 30 फीसदी से ज्यादा कुकी आबादी को उन पर भरोसा नहीं है। वे खुद भी यह भरोसा नहीं बनने दे रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब मणिपुर के दौरे पर गए थे तब मुख्यमंत्री उनके साथ कुकी बहुल इलाकों में नहीं गए। वे सिर्फ मैती इलाकों में गए।

सो, अगर शांति बहाली के लिए सबसे पहले उपाय की बात की जाए तो वह मुख्यमंत्री का इस्तीफा हो सकता है। बेशक मैती मुख्यमंत्री ही बने लेकिन कोई नया चेहरा लाया चाहिए, जिस पर दोनों समुदाय भरोसा करें। इसके बाद सेना की कार्रवाई के जरिए उग्रवादी समूहों को वापस सीमा पार किया जाए। ध्यान रहे मणिपुर की करीब चार सौ किलोमीटर की सीमा म्यांमार से मिलती है और इसका 90 फीसदी हिस्सा खुला हुआ है। म्यांमार में चीन समर्थित सैन्य शासन है। सो, इसके खतरे का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। बहरहाल, सेना की बहुत बड़ी तैनाती पहले से मणिपुर में है। अगर जरुरत हो तो तैनाती बढ़ाई जा सकती है। राजनीतिक बदलाव और सामाजिक पहल के साथ सैनिक उपाय हो। सेना की कार्रवाई से उग्रवादी समूहों और आम कुकी व मैती समूहों द्वारा बनाए गए बंकर खत्म करा कर, उनके हथियार जमा कर येन केन प्रकारेण शांति बहाली की कोशिश होनी चाहिए। हालांकि इसमें एक दिक्कत यह है कि राज्य के ज्यादातर जिलों में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून यानी अफस्पा निरस्त कर दिया गया है। इसलिए सेना की कार्रवाई के लिए हर समय मजिस्ट्रेट के साथ रहने की जरूरत होगी ताकि जवानों के ऊपर बाद में मुकदमा नही चल सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!