Breaking News :
>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवान आगामी विधान सभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल रवाना हुए

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 फरवरी 2021, सोमवार। आमतौर पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्यों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती होती है, परंतु चुनाव का एलान अभी नहीं हुआ है और बंगाल में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनाती शुरू हो गई है। शनिवार को केंद्रीय बलों की 12 कंपनियां बंगाल पहुंच गईं और कई जिलों में रूट मार्च भी शुरू कर दिया है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर मतदान की तिथियों की घोषणा से पहले ही बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती क्यों हुई है? आखिर ऐसा क्यों है कि विपक्षी दल यह कह रहे हैं कि राज्य पुलिस पर अब लोगों को भरोसा नहीं रहा, जिसकी वजह से आयोग को समय से पहले ही केंद्रीय बल को बंगाल भेजना पड़ा है।

सूबे में राजनीतिक हिंसा लगातार हो रही है। तीन दिन पहले राज्य के श्रम राज्यमंत्री जाकिर हुसैन पर बम से हमला हुआ था। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उससे पहले भाजपा नेता पर बम और गोलियां चली थीं। वह भी अस्पताल में भर्ती हैं। यहां तक कि कोलकाता में भाजपा नेताओं पर पथराव हुआ था, जिसमें उत्तर कोलकाता के भाजपा अध्यक्ष घायल हो गए। इन सबके बीच शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला हुआ। ये घटनाएं यह बताने को काफी हैं कि हालात किस कदर खराब हो गए हैं। वहीं चुनाव आयोग से भाजपा, कांग्रेस और वामपंथी दलों की ओर से भी कानून व्यवस्था को लेकर शिकायत की गई थी। माना जा रहा है कि वर्तमान परिस्थिति में हो रही घटनाओं के मद्देनजर केंद्रीय बलों की तैनाती की जा रही है। आयोग का यह कदम उचित भी है। चुनाव आयोग की ओर से 25 फरवरी तक बंगाल में केंद्रीय सुरक्षा बलों की 125 कंपनियों को तैनात करने का फैसला लिया गया है। केंद्रीय बलों की तैनाती का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव प्रचार शुरू होने पर कोई समस्या नहीं आए।

मतदाताओं में भी भरोसा पैदा हो। संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती की जा रही है और उन इलाकों में केंद्रीय बलों की गश्ती भी शुरू हो गई है। बावजूद इसके तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेता धमकी देने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक नेता तो सरेआम कह रहा है कि जो तृणमूल को वोट नहीं देगा, वह मतदान के दिन घर में ही रहेगा। बूथ के बाहर केंद्रीय बल होंगे, लेकिन अंदर तो हमारे ही लोग होंगे। यहां किसी को एक भी वोट नहीं मिलेगी। तृणमूल को ही पूरा वोट जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!