Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
स्वास्थ

क्या आप भी कर रहे किसी और के इयरफोन का इस्तेमाल…? ये आदत कहीं गंभीर समस्या का कारण न बन जाए

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जून 2023, मंगलवार, देहरादून। आज के इस दौर में हम सब इयरफोन के इतने आदी हो चुके हैं कि अगर हम अपना इयरफोन कहीं भूल जाते हैं तो किसी और का इस्तेमाल करने लगते हैं। ऐसा करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है। जी हाँ, दूसरे का इयरफोन इस्तेमाल करने से आप बेहरेपन के शिकार हो सकते हैं, तो अगर आप भी ऐसा कुछ कर रहें हैं तो सावधान हो जाइए।

डब्ल्यूएचओ का दावा
इयरफोन को लेकर डब्ल्यूएचओ ने दावा किया है कि इयरफोन के ज्यादा इस्तेमाल के कारण दुनिया भर में लगभग 100 करोड़ युवाओं की सुनने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही स्टडी में बताया गया है कि अगर कोई भी इंसान दो घंटे से ज्यादा और 90 डेसिबल से अधिक इयरफोन में तेज आवाज में गाना सुनता है तो उसे सुनने में दिक्कत हो सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं इयरफोन के ज्यादा इस्तेमाल से आपको दिल की बीमारियां भी हो सकती है और दिमाग पर इसका नेगेटिव असर पड़ सकता है।

इन्फेक्शन का खतरा
ऑनलाइन जर्नल ऑफ़ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि इयरफोन का बराबर इस्तेमाल करना कान में बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ा सकता है। कान में मौजूद मैल सिर्फ चिपचिपा नहीं होता बल्कि उसमें अत्यधिक बैक्टीरिया भी पाये जाता हैं। ओआरएल हेड नेक नर्सिंग के एक अध्ययन ने ये साबित भी कर दिया कि अगर आपने किसी के साथ इयरफोन शेयर कर लिया तो इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है और ये एक इंसान से दूसरे इंसान तक फैल सकता है।

इयरफोन में लगी रबड़ गंदगी को आसानी से निकलने नहीं देती है और उसी में फंसी रहती है जिसकी वजह से बैक्टीरिया बनने लगता है। कानों में माइक्रोबियल फ्लोरा आमतौर पर स्यूडोमोनस और स्टेफिलोकोकस होते हैं. इसीलिए जब आप किसी के साथ इयरफोन शेयर करते हैं तो बैक्टीरिया आपके कान में फैल सकता है और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. इसके अलावा अगर आपके कान में किसी भी प्रकार की चोट या कट लगा है तो आपको कई तरह के स्किन इन्फेक्शन हो सकता है।

किसी और का इयरफोन इस्तेमाल से हो सकते हैं ये सारे खतरें
इसके अलावा जब आप आपने इयरफोन को बहुत सारे जगहों पर देते हैं तो इससे उसमें जर्म्स लग सकते हैं। किसी और का इयरफोन इस्तेमाल करने से आपको फंगस, ब्लैकहैड्स और स्पॉट जैसी समस्याएं हो सकती है। इसलिए अपने इयरफोन को समय-समय पर साफ करते रहें, ताकि इन्फेक्शन से बचा जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!