Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
स्वास्थ

आप भी करवा रही हैं लिप फिलर ? ये बातें ध्यान रखें वरना होठों को हो सकता है नुकसान

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 29 मई 2024, देहरादून। होठों को खूबसूरत बनाने के लिए लोग कई प्रयास करते हैं। वही लिप फिलर होठों को बड़ा और भरा हुआ दिखने में काफी मदद करता है. यह एक लोकप्रिय तरीका है, जिससे होंठ भरे हुए दिखते हैं। यह हयालुरोनिक एसिड जैसे पदार्थों को इंजेक्ट कर किया जाता है, जो होठों को अस्थाई रूप से प्लंप करता है।

लिप फिलर
अधिकतर लड़कियां होठों को भरा हुआ बनाने के लिए लिप फिलर करवाती है। लेकिन क्या आप जानती हैं, ऐसा करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है? अगर नहीं तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको कुछ खास बातें बताएंगे, जो लिप फिलर करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होती है।

इन बातों का रखें ध्यान
लिप फिलर कराते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, जैसे कि जब भी आप लिप फिलर करवाए, तो ध्यान रहे इस प्रकार का ट्रीटमेंट किसी अच्छे कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर की निगरानी में रहकर ही कराएं. क्योंकि कई बार किसी लोकल सैलून में लिप फिलर करने से नैक्रोसिस होने का खतरा बना रहता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें तरीका मालूम नहीं होता है और वह गलत तरीके से इंजेक्शन को इंजेक्ट कर देते हैं, इससे ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है. जो शरीर पर खतरनाक प्रभाव डाल सकता है।

लिप फिलर कराने की सही उम्र
जब भी आप लिप फिलर करवाए, तो डॉक्टर को अपनी अपेक्षाएं जरूर बताएं ताकि सही तरीके से आपका ट्रीटमेंट हो सके. जानकारी के मुताबिक लिप फिलर हमेशा 18 साल की उम्र के बाद ही करना चाहिए। इससे पहले करने पर त्वचा संबंधित समस्याएं हो सकती है। लिप फिलर का असर 8 महीने से लेकर 2 साल तक रहता है, इसकी वैलिडिटी खत्म होने पर आप दोबारा इसे करवा सकते हैं. लेकिन 1 साल का गैप देने के बाद ही करवाएं।

साइड इफेक्ट से बचे
ध्यान रहे कुछ लोगों को लिप फिलर कराते वक्त इसके साइड इफेक्ट हो सकते हैं. जैसे सूजन, लालिमा, खरोंच आदि. यही नहीं कुछ लोगों को इससे संक्रमण भी फैल सकता है, जो उनकी त्वचा के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है. हर किसी की त्वचा अलग-अलग होती है, इसलिए आप लिप फिलर कराने से पहले इन सभी बातों का ध्यान रखें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

गर्भवती या स्तनपान करने वाली महिलाओं को लिप फिलर्स करने से बचना चाहिए। अगर वे फिर भी लिप फिलर करने की इच्छा रखती है, तो उन्हें अपने डॉक्टर से इस बारे में चर्चा करनी चाहिए. खूबसूरत होठ पाने के लिए लिप फिलर एक बेस्ट ऑप्शन माना गया है, लेकिन इसके बारे में जानकारी होना और अच्छे डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी होता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!