Breaking News :
>>सात साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म ‘रूपा’ का किया ऐलान>>देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा>>भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून में स्वच्छता और आपदा तैयारियों पर नगर निगम सख्त, नगर आयुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश>>आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण>>कैसी चाहिए खेल नीति, 30 जुलाई तक बताइए- रेखा आर्या>>MDDA का बड़ा एक्शन, 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला निर्माण सील>>देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र- सीएम धामी>>सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय शिविर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं>>मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले “प्लेस ऑफ सेफ्टी” का शिलान्यास>>फॉरेस्ट में ऑल टूरिस्ट साइट्स के लिए बुकिंग व्यवस्था ऑनलाईन की जाए- मुख्य सचिव>>श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ्तार>>मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, मिलेगी राहत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का किया उद्घाटन>>‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने तीन दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी तैयारी, देहरादून-दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें>>सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी
ताज़ा खबरेंदेश

भारत में कोविड-19 वैक्‍सीन के इमरजेंसी इस्‍तेमाल की मिली मंजूरी, दुनिया भर में हो रही है सराहना

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जनवरी 2020, मंगलवार। कोविड-19 महामारी से जंग में भारत के कदमों की दुनिया भर में सराहना हो रही है। इस क्रम में वैश्‍विक नेताओं ने भारत में किए जा रहे वैज्ञानिक पहलों और लिए जा रहे निर्णायक फैसलों की प्रशंसा की है। भारत में महामारी को खत्‍म करने के लिए एक के बाद एक फैसले लिए जा रहे हैं जिसकी प्रशंसा में माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्‍थापक बिल गेट्स और विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के महासचिव टेड्रोस अधनम घेब्रेसस ने ट्वीट किया है।

माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्‍थापक बिल गेट्स ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘कोविड-19 से दुनिया की जंग में भारत के वैज्ञानिक पहलों और वैक्‍सीन निर्माण की क्षमता को देख खुशी हो रही है।’ उन्‍होंने अपने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री के कार्यालय पीएमओ को भी टैग किया है।

इसके अलावा विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) के महासचिव टेड्रोस अधनम घेब्रेसस ने भी ट्वीट कर भारत की सराहना की है। उन्‍होंने लिखा, ‘कोविड-19 महामारी को खत्‍म करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए भारत निर्णायक कदम उठा रहा है। यदि हम साथ मिलकर काम करेंगे तो हर जगह प्रभावी व सुरक्षित वैक्‍सीन की मौजूदगी को सुरक्षित करा सकेंगे।’ उन्‍होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी– को भी टैग किया है।

उल्‍लेखनीय है कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड-19 वैक्‍सीन अभियान शुरू होने जा रहा है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने रविवार को ऑक्‍सफोर्ड कोविड-19 वैक्‍सीन कोविशील्‍ड और भारत बायोटेक की कोवैक्‍सीन को मंजूरी दे दी। कोवीशील्‍ड वैक्‍सीन का निर्माण सीरम इंस्‍टीट्यूट द्वारा किया गया  और कोवैक्‍सीन को देश में ही भारत बायोटेक ने विकसित किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!