Breaking News :
>>वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ हुआ रिलीज>>मातृशक्ति और वंचित बच्चों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- कुसुम कंडवाल>>अब खिलाड़ी कर सकेंगे विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के साथ अभ्यास- रेखा आर्या>>अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

अपर्णा यादव पर अनुराग ठाकुर बोले- ‘सपा को है पता, बहू-बेटी भाजपा में हैं सुरक्षित’

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जनवरी 2022, गुरुवार, लखनऊ। इस वर्ष देश में पांच जगह पर विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियों के लिए अपनी-अपनी कमर कस ली है। आए दिन भिन्न-भिन्न राजनीतिक पार्टियों में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। कई बड़े और दिग्गज नेता अपनी पार्टियों को छोड़ अन्य राजनीतिक दलों में शामिल हो रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की पुत्र वधू अपर्णा यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं हैं। अपर्णा यादव के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में शोर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

आज समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं हैं। अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा‌, ‘हमने कई एमएलसी और विधायकों का स्वागत किया है जिन्होंने बीजेपी में शामिल होने के लिए सपा और अन्य पार्टियों को छोड़ दिया है। यूपी के पूर्व सीएम मुलायम यादव की बहू अपर्णा यादव का शामिल होना दिखाता है कि कैसे योगी सरकार ने बेटियों को सुरक्षा प्रदान की। अपर्णा यादव और संघमित्रा मौर्य भाजपा में सुरक्षित महसूस करते हैं।’

अपर्णा यादव को आज दिल्ली में भाजपा के बड़े पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा कार्यालय में उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में अपर्णा यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। शपथ ग्रहण करने के बाद अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर प्रशंसा की। ‌अपर्णा यादव ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा वह उनके व्यक्तित्व से हमेशा से प्रभावित रही हैं। आगे उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा से बीजेपी की योजनाओं से प्रभावित रहती हूं। जो भी कर सकूंगी अपनी क्षमता से करूंगी।’ 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!