Breaking News :
>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश>>कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक>>नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

क्रिकेटर ऋषभ पंत को मिलने हॉस्पिटल पहुँचे अनुपम खेर और अनिल कपूर

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 दिसम्बर 2022, शनिवार, देहरादून। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर शनिवार सुबह देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुँचे। वे शुक्रवार को देहरादून पहुँचे थे। उन्होंने आज कार हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात की। दोनों ने पंत की सेहत का हाल जाना। उन्होंने बताया कि पंत की हालत में बहुत सुधार है। पंत की माँ से बात की गई है।

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर ने कहा कि पंत फाइटर हैं। हम दोनों ने उनके काफी बात की। उन्हें हंसाया भी। उनके बात कर लगता है वे स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों ऋषभ पंत के फैन हैं। इसलिए हमारा मन उनसे मिलने का था। हम खुश हैं वे ठीक हैं। हमारी और देश की दुआएं उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कामना है हम जल्द ही उन्हें फिर से क्रिकेट ग्राउंड पर देखें। 

क्रिकेटर ऋषभ पंत के सिर और रीढ़ की हड्डी का स्कैन हो चुका है और रिपोर्ट सामान्य है। पंत के पैर में फ्रैक्टर है, सिर और कमर पर भी चोट हैं। बता दें कि ऋषभ पंत शुक्रवार को दिल्ली से रुड़की लौटते समय नारसन के समीप हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए थे। उनकी कार डिवाइडर की रेलिंग और एक पोल को टक्कर मारती हुई हवा में उछलकर हाईवे की दूसरी दिशा में कई पलटियां खाते हुए करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई और उसमें आग लग गई।

कार हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत को राहगीरों ने पुलिस की मदद से रुड़की के निजी अस्पताल पहुँचाया। वहां से उन्हें देहरादून मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। अब उनकी हालत ठीक है। हादसे का कारण झपकी आना बताया जा रहा है।

क्रिकेटर ऋषभ पंत अपनी माँ और बहन को सरप्राइज देने ऋषभ अकेले मर्सडीज कार चलाते हुए दिल्ली से रुड़की के ढंडेरा स्थित अशोक नगर अपने घर आ रहे थे लेकिन इस दौरान उनकी कार कार हादसे का शिकार हो गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!