Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

असामाजिक तत्वों ने तोड़ी डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति, मेहवड़ गाँव में बवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अप्रैल 2021, शनिवार, रुड़की। कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड़ गाँव में असामाजिक तत्वों ने डॉ0 भीम राव आंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया। इस बात की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। नई मूर्ति लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीण नई मूर्ति लगाने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले आरोपितों को गिरफ्तार किया जाए, तभी मूर्ति लगेगी।

मेहवड़ गाँव के समीप एक प्लाट में डॉ0 भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। रात को किसी समय कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को खंडित कर दिया। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने देखा कि मूर्ति खंड़ि‍त है। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस बात की जानकारी मिलते ही अपर उप जिलाधिकारी पूरण सिंह राणा, पुलिस अधीक्षक देहात प्रमेंद्र डोबाल कई थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन ग्रामीण आक्रोशित है और मूर्ति स्थल पर ही धरना देकर बैठ गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!