Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पलायन एक चिंतन व विचार एक नयी सोच सामाजिक संस्था ने मिलकर किया महिलाओं का सम्मान

आकाश ज्ञान वाटिका। सतपुली, पौड़ी गढ़वाल, ८ मार्च, २०२० (रविवार)।

  • महिलाओं के त्याग व जज्बे को सलाम करने का दिन है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।
  • पलायन एक चिंतन व विचार एक नयी सोचसामाजिक संस्था ने मिलकर किया महिलाओं का सम्मान।

[box type=”shadow” ]“यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता।” अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते हैं। भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा, प्यार को दिखाने और उनके त्याग व जज्बे को सलाम करने का अवसर है। इस दिन आर्थिक, शैक्षिक, राजनीतिक और सामाजिक के साथ ही तमाम क्षेत्रों में अपने हुनर का लोहा महिलाओं को खास सम्मान दिया जाता है।[/box]

[box type=”shadow” ]

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। समूचे विश्व में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर समूह पलायन एक चिंतन और विचार एक नई सोच के तत्वावधान में आज समूह के The camp Golden Mahasheer, शीला-बांघाट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खासतौर से द हंस जरनल अस्पताल चमोलीसैंण के नर्सिंग, फार्मासिस्ट व टेक्निकल स्टाफ को आमंत्रित किया गया। इस दौरान महिलाओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ततपश्चात पलायन एक चिंतन के संयोजक ठाकुर रतन सिंह असवाल और विचार एक नई सोच के संयोजक राकेश बिजल्वाण के द्वारा महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।[/box]

[box type=”shadow” ]द हंस अस्पताल के कर्मचारियों के कार्यों की सराहना

समाजिक सरोकारों के लिये समृपित दोनों संस्थाओं द्वारा शीला-बांघाट क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में पलायन एक चिंतन के संयोजक ठाकुर रतन असवाल और विचार एक नई सोच के संयोजक राकेश बिजल्वाण ने महिला सशक्तिकरण को लेकर किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान द हंस अस्पताल के सौजन्य से क्षेत्र के ग्रामीणों की सेवा में लगी मातृ शक्ति व समस्त लोगों की कार्यशैली की सराहना की गई। कार्यक्रम के बाद सभी ने मिलकर पहाड़ी ब्यजंनों का लुफत उठाया।[/box]

[box type=”shadow” ]पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं नारियाँ

विचार एक नई सोच के संस्थापक और संयोजक राकेश बिजल्वाण ने कहा कि मां अर्थात माता के रूप में नारी, धरती पर अपने सबसे पवित्रतम रूप में है। माता यानि जननी। मां को ईश्वर से भी बढ़कर माना गया है, क्योंकि ईश्वर की जन्मदात्री भी नारी ही रही है। आजकल हर क्षेत्र में लड़कियांबाजी मार रही हैं। इन्हें हर क्षेत्र में हम आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है। महिलाओं ने मेहनत और मेधा शक्ति के बल पर हर क्षेत्र में प्रवीणता अर्जित कर ली है। इनकी इस प्रतिभा का सम्मान किया जाना चाहिए। नारी सदैव पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तो चलती ही है, बल्कि उनसे भी अधिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी करती हैं। नारी इस तरह से भी सम्माननीय है।[/box]

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *