Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तराखण्ड

नागालैंड में आतंकी हमले में शहीद हुआ उत्तराखंड का एक और लाल

हल्द्वानी: देश की रक्षा के लिए उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया है। नागालैंड में पेट्रोलिंग से लौटने के दौरान आतंकवादियों ने उनकी टीम पर हमला कर दिया। जिसमें गोली सीधे जवान योगेश परगाई के सीने में जा लगी और वो शहीद हो गए। शहीद जवान का शव शनिवार तक हल्द्वानी पहुंचेगा।

मूल रूप से ओखलकांडा के ग्राम भद्रकोट निवासी योगेश उर्फ यश(22 वर्ष) पुत्र स्व. चंद्र परगार्इ 2014 में इंटर की पढ़ाई करने के बाद फौज में भर्ती हुआ था। इन दिनों उनकी पोस्टिंग नागालैंड के बॉर्डर एरिया जखामा में थी। योगेश चार कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात था। उनका परिवार वर्तमान में बिठौरिया नंबर एक बिष्ट धड़ा में रह रहा है।

योगेश के बड़े भाई मुकेश ने बताया कि कल रात दो बजे योगेश की यूनिट के अधिकारियों ने उसके शहीद होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को पेट्रोलिंग के दौरान आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया। जिसमें योगेश शहीद हो गया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

आठ भाई-बहनों में सबसे छोटा था योगेश

शहीद योगेश आठ-बहनों में सबसे छोटा था। योगेश को छोड़कर सबकी शादी हो चुकी है। बड़े भाई मुकेश ने बताया कि योगेश पूरे परिवार का लाडला था। बुजुर्ग मां तारी देवी बार-बार योगेश को याद कर रही थी।

दो साल पहले बनाया घर

योगेश के परिवार ने दो साल पहले ही बिठौरिया में मकान बनाया था। बड़े भाई मुकेश ने बताया कि सालों पहले पिता के गुजरने के बाद मां ने बड़ी मुश्किल से उन्हें पाल पोसकर इस काबिल बनाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!