Breaking News :
>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरेंदेश

पहले से ही महंगाई से जूझ रहे लोगों को एक और मार, कमर्श‍ियल LPG की कीमतें बढ़ी

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मई 2022, रविवार, नई दिल्ली। पहले से ही महंगाई से जूझ रहे लोगों को अब एलपीजी सिलेंडर की भी बढ़ी हुई कीमतों का भुगतान करना होगा। मई माह के पहले ही दिन घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हो गया है। 19 kg के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत को 2,253 रुपये से बढ़ाकर 2,355.50 रुपये कर दिया गया है वहीं 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी 655 रुपये है। इससेे पहले अप्रैल की पहली तारीख से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 250 रुपये की बढ़त की गई थी। 1 मार्च को एलपीजी की कीमतों में 105 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। बता दें कि अब से 1 मई को उज्जवला दिवस के तौर पर मनाया जाएगा।  

1 मई से महानगरों में LPG की कीमतें

कोलकाता : 2455 रुपये,

मुंबई : 2307 रुपये,

चेन्नई : 2508 रुपये

एक मार्च को 19 kg के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 105 रुपये का इजाफा हुआ था जिसे 22 मार्च को 9 रुपये सस्ता किया गया। बता दें कि पिछले साल के अक्टूबर से एक फरवरी 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 170 रुपये की बढ़ोतरी की गई

1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बलिया में की थीप्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत” 

विदित रहे कि आज ही के दिन 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बलिया में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों के बीच मुफ्त एलपीजी सिलेंडरों के वितरण की मुहिम की शुरुआत की गई थी। इस योजना की उपलब्धियों को देखते हुए पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 1 मई, 2022 को उज्जवला दिवस के तौर पर मनाने की शुरुआत की है।

तेल विपणन कंपनियों की ओर से 5000 एलपीजी पंचायतों का किया जा रहा है आयोजन

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अवसर पर तेल विपणन कंपनियों की ओर से 5000 एलपीजी पंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें योजना को लेकर लोगों के बीच जानकारियां दी जाएंगी और नए कनेक्शन का भी वितरण किया जाना हे। 1 मार्च को एलपीजी की कीमतों में 105 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इन पंचायतों में लोग अपना फीडबैक देंगे साथ ही एलपीजी के उपयोग को जारी रखने के उद्देश्य से अधिकतम ग्राहकों के नामांकन का प्रयास किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!