Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

बिग बॉस के 14वें सीजन में बिग बॉस से एक और कंटेस्टेंट हुए बहार

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 नवम्बर 2020, सोमवार। बिग बॉस के 14वें सीजन में कंटेस्टेंट को घर में एक महीने से ज्यादा हो गया है। घर में कंटेस्टेंट के बीच हो रहे टास्क, रोमांस, झगड़े के बीच घर में कंटेस्टेंट आने-जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। हाल ही में तीन कंटेस्टेंट्स ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और फिर उनमें से कविता कौशिक बाहर हो गईं और उनकी फिर एंट्री हो गई। अब घर से एक और एविक्शन हो गया है, जिसमें वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले एक कंटेस्टेंट का नाम शामिल है। कविता कौशिक की एंट्री के साथ ही उनके साथ घर में आने वाली नैना सिंह अब बिग बॉस विनर की रेस से बाहर होने वाली हैं।

[box type=”shadow” ]दरअसल, वीकेंड का वार के पिछले एपिसोड में ही सलमान खान ने अनाउंस कर दिया था कि रविवार को एक और एविक्शन होने वाला है और इसमें नाम आया नैना सिंह का। इस हफ्ते नैना सिंह, श्रादुल पंडित, राहुल वैद्य, रुबीना दिलैक को एविक्शन के लिए नॉमिनेट किया गया था लेकिन रुबीना को उनके पति अभिनव शुक्ला ने बचा लिया। इसके बाद बाकी तीन कंटेस्टेंट्स में से नैना सिंह को बेघर कर दिया गया।

बता दें कि नैना सिंह ने कविता कौशिक और शार्दुल के साथ घर में एंट्री ली थी। इसके बाद नैना सिंह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही थीं और कई छोटी-छोटी बातों में उनकी फाइट हुई। वैसे नैना, शार्दुल और राहुल रेड ज़ोन में थे और इसका नुकसान नैना को उठाना पड़ा। वहीं, पहले दिन ही नैना सिंह और शार्दुल के बीच बहस देखने को मिली थी, जब सलमान खान शार्दुल से नैना सिंह का इंट्रो करवा रहे थे।[/box]

गौरतलब है कि नैना सिंह का रिश्ता ज़ी टीवी के फेमस शो कुमकुम भाग्य से जुड़ा है। उन्होंने इस शो में रिया मेहरा किरदार निभाया था। इसके लिए उन्होंने काफी फेम भी मिला है। नैना का रिश्ता रियलिटीज़ शोज़ से रह चुका है। वह फेमिना मोस्ट स्टाइलिस्ट डिवा जीत चुकी हैं। इसके अलावा एमटीवी के शो स्पीटविला भी भाग ले चुकी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!