Breaking News :
>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा
ताज़ा खबरेंदेश

सरकारी कार्यक्रम में जय श्रीराम के नारों से नाराज ममता ने जताया कड़ा ऐतराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2022, शुक्रवार, कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बंगाल में कनेक्टिविटी से जुड़ी रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर हावड़ा स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी हिस्सा लिया। हालांकि  कार्यक्रम शुरू होने से पहले ममता के पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद भाजपा समर्थकों ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिससे ममता फिर भड़क गईं।

श्रीराम के नारे लगाए जाने पर नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकारी कार्यक्रम के दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए जाने पर काफी नाराजगी व्यक्त कीं। यहाँ तक कि नाराज ममता ने मंच साझा करने से भी इन्कार कर दिया। इसके बाद वहाँ मौजूद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने ममता को मान मनौव्वल की कोशिश की। इसके बाद ममता शांत हुईं। इसके बाद अपने संबोधन में ममता ने प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में भी आप आए

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में भी आप आए, इसके लिए आभार है। ममता ने कहा कि मां से बढ़कर कुछ भी नहीं है। मेरी संवेदनायें आपके साथ है। ममता बनर्जी ने इस दौरान कोलकाता मेट्रो की जोका-तारातला खंड सहित अन्य रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन पर खुशी जताई और कहा कि जब वह रेल मंत्री थीं तो उन्होंने इस मेट्रो परियोजना को मंजूरी दी थीं। 

सरकारी कार्यक्रम में किसी को बुलाकर इस तरह बेइज्जत करना ठीक नहीं

विदित रहे कि यह पहली बार नहीं है जब ममता जय श्रीराम के नारे से भडकीं हैं। इससे पहले पिछले साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जय श्रीराम के नारे लगाए जाने से सबके सामने भड़क गईं थीं। उस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद थे। ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री के सामने ही इसको लेकर काफी नाराजगी व्यक्त की थीं और कहा था कि सरकारी कार्यक्रम में किसी को बुलाकर इस तरह बेइज्जत करना ठीक नहीं है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!