Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दो साल से पदोन्नति न होने से नाराज निजी सचिव संवर्ग के कर्मचारियों ने सचिव सचिवालय प्रशासन के कार्यालय के बाहर नारेबाजी की

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मार्च 2021, शुक्रवार, देहरादून। दो साल से पदोन्नति न होने से नाराज निजी सचिव संवर्ग के कर्मचारियों ने सचिवालय संघ के बैनर तले मुख्य सचिव और सचिव सचिवालय प्रशासन के कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। उन्होंने शासन पर प्रकरण को अनावश्यक रूप से घुमाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने पदोन्नति प्रक्रिया शुरू न करने पर मंगलवार से आंदोलन की चेतावनी दी है।

मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार को निजी सचिव संवर्ग की पदोन्नति के संबंध में बैठक हुई। बैठक में कार्मिक, वित्त व न्याय के अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में मामले के कोर्ट में चलने का हवाला देते हुए इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ। इस पर निजी सचिव संवर्ग के कार्मिक भड़क गए। उन्होंने मुख्य सचिव ओमप्रकाश के सामने अपना रोष प्रकट करते हुए आरोप लगाया कि एक अधिकारी के गलत निर्णय के कारण यह स्थिति आई है।

शासन में पूर्व में भी कोर्ट में चल रहे मामलों पर कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की गई है। अब शासन जानबूझ कर इस मामले को लटका रहा है। इसके बाद सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी और महासचिव बसंत जोशी के नेतृत्व में निजी सचिव संवर्ग के सदस्यों ने सचिव सचिवालय प्रशासन बीएस मनराल के कक्ष के बाहर नारेबाजी की और उनसे मिलकर अपना रोष प्रकट किया।

संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी व महासचिव बसंत जोशी ने कहा कि शुक्रवार को सचिवालय संघ की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में इस प्रकरण पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस बैठक में संघ के नामित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाने का भी निर्णय लिया गया।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.