Breaking News :
>>मथुरा वृंदावन कलाकार रासलीला पवन चतुर्वेदी श्री सनातन धर्म मंदिर नेहरू कॉलोनी>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

दिसंबर महीने के लिए रसोई गैस सिलेंडर नयी दर घोषित, जानिए नयी दरें

आकाश ज्ञान वाटिका, १ दिसम्बर २०२०, मंगलवार। हाल के कुछ माह में महंगाई दर में काफी अधिक वृद्धि देखने को मिली है। इसी बीच घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आई है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने दिसंबर महीने के लिए रसोई गैस (LPG Gas Cylinder) के नए रेट्स की घोषणा की है। कंपनियों ने कैलेंडर वर्ष 2020 के आखिरी माह में घरेलू रसोई गैस की कीमतों में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों IOCL, BPCL और HPCL ने अक्टूबर और नवंबर माह में भी LPG Cylinder की कीमतों को यथावत रखा था। हालांकि, वाणिज्यिक यानी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 55 रुपये की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वजन वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 594 रुपये पर बनी हुई है। दूसरी ओर कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर का मूल्य 620.50 रुपये पर है। मुंबई में भी गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपये पर है जबकि चेन्नई में गैस सिलेंडर की कीमत 610 रुपये पर है।

आईओसीएल की वेबसाइट के मुताबिक घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में आखिरी बार एक जुलाई, 2020 को मामूली वृद्धि देखने को मिली थी। इस साल फरवरी में दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 858.50 रुपये पर पहुंच गई थी। इसके बाद मार्च, अप्रैल और मई में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के मूल्य में काफी कमी देखने को मिली थी।

दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर का मूल्य 1296 रुपये पर पहुंच गया है, जो नवंबर में 1241.50 रुपये पर था। कोलकाता में 19 किलोग्राम वजन वाले गैस सिलेंडर का मूल्य 1351.50 रुपये पर पहुंच गया है जो नवंबर में 1296 रुपये पर था। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1244 रुपये और चेन्नई में 1410.50 रुपये पर पहुंच गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!