Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

बिग बॉस को लेकर अनिता हस्सनंदानी ने किया ट्वीट, “बिग बॉस की वजह से हो रहा सिरदर्द”

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 नवम्बर 2020, शनिवार। बिग बॉस के 14वें सीजन को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है। घर में काफी उतार-चढ़ाव नज़र आ रहे हैं, लेकिन शो टीआरपी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। ऐसे में लग रहा है कि इस बार की सीजन कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहा है। यहां तक फिल्मी सेलेब्स भी शो को पसंद नहीं कर रहे हैं। जी हां, एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदानी ने भी शो को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि बिग बॉस देखने के बाद उनके सिर में दर्द होने लगा है।

[box type=”shadow” ]जल्द ही मां बनने वाली एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदानी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने बिग बॉस को लेकर अपनी राय दी है। एक्ट्रेस ने बिग बॉस के इस बार के टास्क को एंटरटेनिंग नहीं बताया और कहा कि उन्हें बिग बॉस का ये कॉन्सेप्ट पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- ‘सिरदर्द हो रहा है…मुझे पता है ये बिग बॉस 14 की वजह से हो रहा है, आज का एपिसोड सरदर्द था। मैं एडिक्टेड हूं और मैं देखना पसंद नहीं कर सकती।’

वहीं एक और ट्वीट में एक्ट्रेस ने लिखा- ‘साथ ही मुझे रेड जोन, ग्रीन जोन का फंडा समझ नहीं आ रहा है। जेल वाला कॉन्सेप्ट अच्छा था। हर किसी को टास्क में शामिल होना चाहिए।’ वैसे एक्ट्रेस पहले भी बिग बॉस को लेकर अपनी राय दे चुकी हैं और एक्ट्रेस एक कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं बल्कि वैसे कई बार बिग बॉस के सेट पर दिखाई दे चुकी हैं।

[/box]

एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदानी इन दिनों अपनी तस्वीरों को लेकर भी खबरों में हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद भी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो काफी खुबसूरत लग रही हैं। वहीं, प्रेग्नेंसी से पहले भी वो कई बार तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती थीं और उनके फैंस को उनका ग्लैमरस काफी पसंद आता रहा है। बता दें कि अनिता और रोहित ने 2013 में शादी की थी और दोनों नच बलिए के सीजन 9 में भी नज़र आए थे। अनिता कई फिल्म और टीवी सीरियल में नज़र आ चुकी हैं और उन्होंने ये है मोहब्बतें और नागिन से अपनी खास पहचान बनाई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!