Breaking News :
>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
फिल्म-जगतमनोरंजन

एनिमल ने 800 करोड़ क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री, बनी साल 2023 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. अब इस मूवी ने एक नया रिकार्ड अपने नाम कर लिया है. बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की एनिमल जबरदस्त कमाई कर रही है. हर दिन फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है और पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ रही है। अब एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है और साल की तीसरी बड़ी बड़ी फिल्म बन गई है। एनिमल ने 15वें दिन दुनियाभर में 796 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया था।  रणबीर कपूर की एनिमल 16वें दिन तक 817.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ये रणबीर के करियर की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बन गई है। शाहरुख खान की जवान और पठान के बाद रणबीर कपूर की एनिमल साल 2023 की तीसरी बड़ी फिल्म बन गई है जिसने 800 करोड़ के आंकड़े को पार किया है।

वहीं, फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के पार हो गई है. रणबीर कपूर के अब तक के करियर की यह पहली फिल्म है जिसने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इससे पहले किसी भी फिल्म ने ये अचीवमेंट हासिल नहीं की थी। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली एनिमल इस साल की चौथी फिल्म बन गई है। रिपोर्ट के मुताबिक एनिमल ने 17वें दिन के कलेक्शन के साथ 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने जहां 16वें दिन 12.8 करोड़ की धांसू कमाई की थी तो वहीं तीसरे संडे भी फिल्म ने अब तक 5.97 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.  17 दिनों की कमाई के साथ एनिमल का टोटल कलेक्शन 503.91 करोड़ रुपए हो गया है।

एनिमल इस साल की चौथी ऐसी फिल्म है जिसने 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. इससे पहले जवान (640.25 करोड़), गदर 2 (525.7 करोड़) और पठान (543.09 करोड़) ये रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। रणबीर कपूर की एनिमल 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले दिन से ही फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।  इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। इसमें रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी ने अहम भूमिका निभाई है. वहीं, मूवी में बॉबी देओल ने विलेन का रोल किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!