Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्ड

विभिन्न मांगों को लेकर परेड ग्राउंड मे अनशन पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं

मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर परेड ग्राउंड स्थित धरनास्थल पर क्रमिक अनशन पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बेमियादी अनशन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।

आंगनबाड़ी संगठन के बैनर तले अनशन पर बैठीं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि पिछले 25 दिनों से जारी क्रमिक अनशन के बाद भी सरकार उनकी मांगों पर गंभीर नहीं है। पूर्व में कई बार सरकार से हुई वार्ता में उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया, लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते उन्हें बेमियादी अनशन के लिए बाध्य होना पड़ा।

संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने कई बार प्रशासन के जरिये सरकार को ज्ञापन भेजे, लेकिन इसके बाद भी स्थिति जस की तस है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे की रणनीति तैयार करेगा।

थाली बजाकर आंगनबाड़ी ने जताया आक्रोश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने व सहायिकाओं की पदोन्नति की मांग को लेकर शुक्रवार को सरकार के खिलाफ रैली निकाली। रैली में थाली-चम्मच बजाकर अपना आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 17 दिन के आंदोलन के बाद भी सरकार के न चेतने पर थाली बजाकर वे सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे हैं।

विकासखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने नगर के बाजार में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली में शामिल कार्यकर्ता थाली बजाकर सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए चल रही थी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले काफी समय से पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रही हैं, लेकिन सरकार की नींद नहीं टूट रही है। इसी के चलते रैली में थाली बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी समस्याओं को देखते हुए मानदेय बढ़ाने की मांग पर विचार करना चाहिए। इसके अलावा पूरी जिम्मेदारी निभाने वाली सहायिकाओं को पदोन्नति देने के मामले में भी निर्णय लेना चाहिए। इस मौके पर विकासखंड कार्यालय से लेकर डाकपत्थर चौक तक रैली निकाली गई। रैली में ऊषा शाह, सुमन पाल, साधना, संगीता, अर्चना, अमृता, रोशनी, बीना, सुषमा, उर्मिला, बीना डोगरा, राधा शर्मा, निशी, अंजू रोहिला, सुलोचना, संतोष, रीता चौहान, सुनीता, गीता, रीता, पिंकी, रुचि डोगरा आदि शामिल रहे।

महासंघ का धरना जारी

बीएड टीईटी प्रथम उत्तीर्ण बेरोजगार महासंघ ने सहायक अध्यापक (प्राथमिक) के रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर 413वें दिन भी धरना जारी रहा। ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में प्रदेश भर के बेरोजगार जुटे और धरने पर बैठे महासंघ के पदाधिकारियों को समर्थन दिया। महासंघ ने चेतावनी दी कि जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में महासंघ के प्रदेश महासचिव बलवीर सिंह बिष्ट, सचिव मनमोहन सिंह, चंद्र प्रकाश, सोहन लाल, राजेंद्र प्रसाद पुरोहित, पवन सिंह, चंद्रमोलेश्वर आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!