Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
लाइफ स्टाइल

पुराना तकिया बिगाड़ सकता है नींद और सेहत, समय पर बदलना जरूरी

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अच्छी नींद के लिए महंगे गद्दे और बेड तो खरीद लेते हैं, लेकिन तकिये की सफाई और उसकी स्थिति पर ध्यान नहीं देते। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो गंदा या पुराना तकिया सिर्फ नींद ही खराब नहीं करता, बल्कि कई तरह की शारीरिक समस्याओं को भी जन्म दे सकता है। समय पर तकिया न बदलना और उसकी सफाई में लापरवाही बरतना सेहत पर भारी पड़ सकता है।

रोजाना इस्तेमाल होने वाला तकिया धीरे-धीरे धूल, पसीना, मृत त्वचा कोशिकाएं और बैक्टीरिया का अड्डा बन जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे तकिये का लंबे समय तक उपयोग करने से शरीर पर नकारात्मक असर पड़ना शुरू हो जाता है। यही वजह है कि डॉक्टर हर एक से डेढ़ साल के भीतर तकिया बदलने और उसके कवर को नियमित रूप से साफ रखने की सलाह देते हैं।

गर्दन और मांसपेशियों पर असर
विशेषज्ञों का कहना है कि पुराना या खराब तकिया गर्दन को सही सपोर्ट नहीं दे पाता। इससे गर्दन की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ता है, जिससे दर्द, अकड़न और लंबे समय में मसल स्ट्रेन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

सिर दर्द और माइग्रेन की परेशानी
गलत तकिये के इस्तेमाल से सिर और गर्दन का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा, गंदे तकिये पर मौजूद बैक्टीरिया भी असुविधा पैदा कर सकते हैं।

त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ने का खतरा
पुराने तकिये पर जमा गंदगी और बैक्टीरिया त्वचा के संपर्क में आकर पिम्पल्स, रैश और एलर्जी जैसी दिक्कतों को बढ़ा सकते हैं। खासकर संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

नींद की गुणवत्ता पर असर
गंदा या असुविधाजनक तकिया नींद को प्रभावित करता है। पर्याप्त और अच्छी नींद न मिलने से थकान, चिड़चिड़ापन और काम में एकाग्रता की कमी जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।

आंखों में जलन और संक्रमण का खतरा
धूल और बैक्टीरिया से भरे तकिये के कारण आंखों में जलन, खुजली और लालिमा की समस्या हो सकती है। यह स्थिति उन लोगों के लिए ज्यादा परेशानी पैदा कर सकती है जो कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं।

नोट: यह जानकारी विभिन्न मेडिकल रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर तैयार की गई है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!