Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
राजनैतिक-गतिविधियाँ

पाकिस्‍तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने वाली महिला अमूल्‍या को जमानत नहीं, पहुंची जेल

बेंगलुरु में ‘पाकिस्‍तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने वाली महिला अमूल्‍या को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शुक्रवार को ज्‍यूडिशियल मजिस्‍ट्रेट ने जमानत से इंकार कर दिया। पश्‍चिम बेंगलुरु के डीसीपी बी रमेश ने कहा, ‘हमने अमूल्‍या के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया है।’ दरअसल गुरुवार को वहां नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में रैली निकाली गई। रैली के दौरान अमूल्‍या  ने ‘पाकिस्‍तान जिंदाबाद’ का नारा लगाया इसलिए उसपर देशद्रोह का आरोप लगा और उसे 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अमूल्‍या ने जो कहा गलत कहा : पिता

चिकमंगलुरु में रहने वाले अमूल्‍या के पिता ने इस वाकये पर हैरानी जताई लेकिन इसपर चकित नहीं हुए कि उनकी बेटी परेशानी में है। एएनआइ से बात करते हुए अमूल्‍या के पिता के आसपास कुछ अज्ञात लोग खड़े थे। उन्‍होंने कहा, ‘अमूल्‍या ने जो कहा वह गलत कहा। वह कुछ मुस्लिमों के साथ जुड़ गई हैं और मेरी नहीं सुनती।’

कुछ मुस्लिमों से जुड़ गई है, नहीं सुनती मेरी : पिता

उन्‍होंने कहा कि उनकी बेटी ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में निकाली गई रैली में जो भी किया वह गलत था। उन्‍होंने कहा, ‘यह पूरी तरह गलत है। उसने जो कहा वह मैं नहीं बर्दाश्‍त करूंगा। मैंने उसे कई बार कहा है कि मुस्लिमों के साथ मत रहो लेकिन वह नहीं सुनती। मैंने उसे अनेकों बार समझाया है कि भडकाऊ बातें न किया करे लेकिन वह ध्‍यान नहीं देती।’

देशद्रोह का मामला दर्ज

ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुसलमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गुरुवार को रैली निकाली गई थी। रैली के दौरान अमूल्‍या नाम की एक महिला ने मंच पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इसके बाद ही रैली में हंगामा मच गया। तुरंत महिला को वहां से हटाया गया। पुलिस ने महिला के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया। इस पर ओवैसी ने कहा कि वह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों का समर्थन नहीं करते।

ओवैसी ने की घटना की निंदा

बता दें कि ‘सेव कॉन्स्टिट्यूशन’ नाम की संस्था ने अमूल्‍या को मंच पर बोलने के लिए बुलाया था। अमूल्‍या ने जैसे ही मंच पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए वहां मौजूद ओवैसी समेत अन्‍य लोगों ने उससे माइक ले लिया और पुलिस की मदद से मंच से उतारा। अमूल्‍या पर आईपीसी की धारा 124 ए के तहत देशद्रोह का मामला लगाया गया। ओवैसी ने कहा कि मैं इस घटना की निंदा करता हूं। वो महिला हमारे साथ जुड़ी हुई नहीं है। हमारे लिए भारत जिंदाबाद था, जिंदाबाद रहेगा।

ओवैसी ने कहा, ‘न तो मैं और न ही मेरी पार्टी का अमूल्‍या से कोई लिंक है। हम उसकी निंदा करते हैं। आयोजकों को उसे यहां नहीं बुलाना चाहिए था। यदि मैं यह जानता तो उसे यहां आने नहीं देता। हम यहां भारत के लिए हैं और दुश्‍मन देश पाकिस्‍तान को किसी भी तरीके से समर्थन नहीं करते। हमारा मिशन भारत को बचाना है।‘

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *