Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
उत्तराखण्डदेहरादून

भाजपा महानगर कार्यालय पर ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के तहत आयोजित किया गया ‘अमृत कलश यात्रा’ का कार्यक्रम

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 29 अक्टूबर 2023, देहरादून। आज, 9 अक्टूबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय महेंद्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं द्वारा लाई गई आँगन-आँगन की माटी का स्वागत अभिनंदन किया और कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें देश के प्रत्येक परिवार, प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान जुड़ा है। इस माध्यम से देश के प्रत्येक व्यक्ति के परिवार की माटी दिल्ली में कर्तव्य पथ (अमृत वाटिका) का निर्माण किया जाएगा जिसमें देश के प्रत्येक व्यक्ति की भावनायें उसका स्वाभिमान जुड़ा होगा।

हम सभी के लिए यह गौरवपूर्ण बात है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री देश के प्रत्येक व्यक्ति की चिंता करते हुए उसका सम्मान रखते हुए इस देश को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं और माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए कई लाभकारी योजनायें चल रही हैं जिनके द्वारा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को लाभ भी प्राप्त हो रहा है।
साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने देश के शहीदों को सम्मान करते हुए, ‘देश के शहीद अमर रहें’, इन्हीं शब्दों के साथ सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन भी किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, महापौर सुनील गामा, विधायक राजपुर खाजनदास, विधायक कैंट श्रीमती सविता कपूर, प्रदेश संयोजक मेरे आँगन की माटी विपुल मैंदोली, महानगर कार्यक्रम संयोजक महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा के साथ महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, संतोष सेमवाल, श्रीमती संध्या थापा, रतन सिंह चौहान, महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, विमल उनियाल, संकेत नौटियाल, महानगर कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, महानगर कार्यालय प्रभारी विनोद शर्मा, सह प्रभारी मोतीराम महानगर सोशल मीडिया आशीष शर्मा, सहसंयोजक रणजीत सेमवाल व सभी महानगर मोर्चा अध्यक्ष/महामंत्री तथा सभी मंडलों के अध्यक्ष/महामंत्री, इस कार्यक्रम में अपने मंडलों के अंतर्गत एकत्र की गई शहीदों के आँगन की माटी लेकर उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!