Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
ताज़ा खबरेंदेश

अयोध्‍या के राम जन्‍मभूमि मंदिर के लिए बिहार से पटना के हनुमान मंदिर ने दी सर्वाधिक दान राशि

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2021, मंगलवार, पटना। अयोध्‍या में बन रहे भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण के लिए दान देने में उनके परम भक्‍त हनुमान जी सबसे आगे हैं। हम बात कर रहे हैं राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए पटना के हनुमान मंदिर से मिले 5 करोड़ रुपयों की। हनुमान मंदिर यह राशि 5 सालों के दौरान देगा। पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर ने भी इसके लिए 10 लाख रुपये दान दिए हैं। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह के तहत बिहार की अन्‍य कई मंदिर समितियों ने भी झोली खोलकर दान दिए हैं।

विदित हो कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का अभियान बीते 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चला था। अभियान के तहत संग्रह टोलियों ने गांव-गांव जाकर धन एकत्र किया। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में दान देने में सबसे आगे पटना रहा, जहां से 6.25 करोड़ से अधिक की राशि मिली। दानापुर ने अलग से करीब 1.23 करोड़ का दान दिया। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति की तरफ से एक ऐप तैयार किया गया, जिसमें बैंकों से राशि और चेक क्लियर होने के बाद खाते में कुल जमा राशि दिखती है। बिहार में संग्रह टोलियों के जरिए 22 करोड़ 80 लाख 52 हजार 629 रूपये जमा किए गए। जबकि, बैंकों ने 19 करोड़ 55 लाख 62 हजार की गिनती पूरी की है। अभियान के तहत जमा राशि की गिनती और चेक का क्लिरेंस अभी जारी है।

बिहार से मिली दान राश: (कुल : 22 करोड़ 80 लाख 52 हजार 629 रुपये)

  • पटना : 7 करोड़ 48 लाख 13 हजार 796
  • भागलपुर : 1 करोड़ 66 लाख 14 हजार 295
  • आरा : 1 करोड़ 11 लाख 52 हजार 056
  • गया : 1 करोड़ 30 लाख 89 हजार 909
  • औरंगाबाद : 1 करोड़ 27 लाख 94 हजार 835
  • रोहतास : 89 लाख 87 हजार 430
  • नालंदा : 87 लाख 47 हजार 348
  • कैमूर : 82 लाख
  • नवादा : 80 लाख, 90 हजार 975
  • बक्सर : 80 लाख 28 हजार 106
  • बांका : 61 लाख 80 हजार 262
  • जहानाबाद : 58 लाख
  • बाढ़ : 45 लाख 43 हजार 335
  • शेरघाटी : 41 लाख 05 हजार 422
  • मुंगेर : 40 लाख 68 हजार 981
  • जमुई : 34 लाख 98 लाख 247
  • हिलसा : 23 लाख 37 हजार 696
  • शेखपुरा : 23 लाख 15 हजार 444
  • लखीसराय : 21 लाख 79 हजार 794
  • अरवल : 13 लाख 61हजार 603

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!